
Trading plan : ट्रंप-मोदी की बातचीत से बाजार जोश में दिख रहा है। बाजार में दूसरे दिन खरीदारी का मूड नज आया है। 120 प्वाइंट उछलकर निफ्टी 26000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप आज भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। लगातर तीसरे दिन ADVANCE/DECLINE रेश्यो शानदार है। US में दरें घटने से मेटल शेयरों की जोरदार चमक बरकरार है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।, नाल्को और वेंदाता LIFE HIGH पर पहुंच गए हैं। उधर हिंडाल्को और JSW स्टील निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, तेल-गैस में भी अच्छी तेजी है। तीनों इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूत हुए हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट, प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल में भी खरीदारी है। लेकिन FMCG शेयरों पर दबाव है।
EMS स्पेस में लगातार दूसरे दिन शॉर्ट कवरिंग का मूड दिख रहा है। आज भी केन्स का शेयर करीब 5 फीसदी चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही डिक्सन टेक और PG ELECTROPLAST में भी 2-3 परसेंट की मजबूती आई है। रेलवे बिजनेस और डिजिटल इंडस्ट्री का मार्जिन आउटलुक घटाने से सीमेंस का शेयर 5 परसेंट टूटा है। कंपनी ने एनालिस्ट MEET में कहा कि प्राइवेट कैपेक्स में अब भी सुस्ती है।
बाजार: हरियाली लौटी
बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने आज पूरा दिन हरे निशान में बिताया। 26,000 पर अब तक कोई नेगेटिव रिएक्शन नहीं आया है। 26,000 के ऊपर बंद हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। मिडकैप और स्मॉलकैप में तीसरे दिन शानदार रिकवरी देखने को मिली है। एडवांस/डिक्लाइन आज भी बढ़िया है। जैसी उम्मीद थी, मेटल शेयरों में शानदार तेजी रही।
बाजार: अब आगे क्या?
सबसे पहली बात ये है कि मेटल्स में बड़ी तेजी है। यही कारण है कि हमने मेटल्स लगातार लिए हैं। बार-बार ये बात हुई थी कि मेटल्स को भूलकर भी शॉर्ट ना करें। निफ्टी में आज की क्लोजिंग काफी महत्वपूर्ण है। आज बैंक निफ्टी ने थोड़ा निराश किया है।
निफ्टी के लिए 26,050-26,150 पर रेजिस्टेंस और 25,900-25,950 पर सपोर्ट है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 59,000-59,200 पर सपोर्ट और 59,400-59,600 पर रेजिस्टेंस है।
Vi में अब क्या करें?
अनुज सिंघल ने कहा कि सीएनबीसी-आवाज़ पर सितंबर में वोडाफोन पर पॉजिटिव नजरिया बनाया गया था। 6 रुपए से वोडाफोन पर पॉजिटिव नजरिया था। SC में सरकार की सफाई के बाद से नजरिया बदला है। अब शेयर 11 रुपए के FPO भाव से ऊपर टिक रहा है। यह शेयर अब 15-16 रुपए तक जा सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।