Nifty-Bank Nifty trend: ऊपरी स्तरों से हल्का होकर निफ्टी 25900 के नीचे, वीरेंद्र कुमार से जानें अब क्या हो कमाई की रणनीति – nifty bank nifty trend after a slight correction from higher levels nifty is trading below 25900 learn from virendra kumar what your trading strategy should be now



Market trend : रुपए में रिकवरी और क्रूड के सपोर्ट के बाद भी बाजार में भरोसे की कमी दिख रही है। बाजार ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ है। निफ्टी 25,900 के नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक ने कल के निचले स्तर को तोड़ दिया है। मिड और स्मॉलकैप में फ्लैट कारोबार हो रहा है। ऐसे में आज बाजार में क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25937-25978 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26026-26078 पर है। इसके लिए पहला बेस 25778-25821 पर और बड़ा बेस 25656/25688-25723 पर है।

कल कंट्रोल्ड डिप में गिरावट का इरादा था, लेकिन इसने काम नहीं किया और बेस-1 टूट गया। निफ्टी बेस-2 (10WEMA) पर बंद हुआ था। FIIs कैश/इंडेक्स में भारी बिकवाली रही, नेट शॉर्ट बढ़कर 1.75 Lk पर पहुंच गया। 25900/26000/26100 पर भारी कॉल राइटिंग है, पुट OI पहले से लगभग आधा हो चुका है। 25850-25821 के नीचे ISOLATION पर गिरावट बढ़ेगी, नीचे बेस-1 भी दिख सकता है। निफ्टी पहले से ही 10/20DEMA के नीचे है, 10WEMA के नीचे बेस-1/बेस-2 कुछ भी संभव है। 25900-26000 पर कॉल राइटिंग के मद्देनजर/बेस-1 के नीचे बेचें और उछाल में बिकवाली करें। लेकिन गैपडाउन ओपनिंग में शॉर्ट नहीं करें, शॉर्ट करने के लिए पुलपैक का इंतजार करें। सिर्फ 26026/25978 के ऊपर मजबूती दिखेगी, रिवर्सल के लिए बेस-1 और बेस-2 अहम है। रुपए में और गिरावट से भारी गिरावट दिख सकती है, इस बात को ध्यान में रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59254-59412/59517 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59777-59823 पर है। इसके लिए पहला बेस 59782-58964 पर और बड़ा बेस 58321/58444-58621 पर है।

कल बैंक निफ्टी भी टूटा, लेकिन गिरावट के बावजूद 20DEMA बचाया। एक्सिस बैंक का गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान था, वहीं कोटक मजबूत दिखा। PSUs बैंकों में भी कमजोरी आ रही है, इंडियन बैंक अहम एवरजेज को तोड़ा है। 59500/59000 पर पुट हावी, इसलिए निफ्टी में “ISOLATION” शब्द का इस्तेमाल किया। ध्यान रखें शॉर्ट सेलिंगस का मौका और बड़ी गिरावट 59000/बेस-1 के नीचे होगा। फिर भी जब तक बेस-1 बचा हुआ है तब तक शॉर्ट ना करें, यहां से रिवर्सल का इंतजार करें

अगर बेस-1 टूटे तो बेस-2 के लिए शॉर्ट सौदों के मौके खुल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top