
Stock Market Opening Bell: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड फाइनल होने का असर आज घरेलू मार्केट में जोरदार दिखा। पहली बार निफ्टी 50 में 1000 से अंकों की बढ़त के आसार दिख रहे हैं। इससे पहले 24 मई 2025 को इंट्रा-डे में निफ्टी 936 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा था। एशियाई मार्केट में तो रौनक है ही, साथ ही गिफ्ट निफ्टी भी 1000 प्वाइंट्स से अधिक के उछाल के साथ 26,150 के पार है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है।अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 2508.59 प्वाइंट्स यानी 3.07 फीसदी की तेजी के साथ 84,175.05 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 765.05 प्वाइंट्स यानी 3.05% के उछाल के साथ 25,853.45पर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।