
नंता टेक के IPO निवेशकों को 31 दिसंबर को जबरदस्त खुशी हाथ लगी। कंपनी का शेयर BSE SME पर 6 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 234 रुपये पर लिस्ट हुआ। कुछ ही देर में यह 5 प्रतिशत उछला और 245.70 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। यह 23 से 26 दिसंबर के बीच खुला था। IPO प्राइस 220 रुपये प्रति शेयर था।
नंता टेक लिमिटेड ऑडियो विजुअल (AV) इंटीग्रेशन, AV प्रोडक्ट सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन, सर्विस रोबोट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में माहिर है। कंपनी एंड-टू-एंड AV सॉल्यूशन देती है, जिनमें सिस्टम डिजाइन, इंटीग्रेशन, मैनेजमेंट और ऑन-साइट सपोर्ट शामिल है। यह कॉरपोरेट, शिक्षा, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई सेक्टर्स में क्लाइंट्स को सर्विसेज देती है।
Nanta Tech का 31.81 करोड़ रुपये का IPO 6.43 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 12.98 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.03 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
Nanta Tech की वित्तीय सेहत
वित्त वर्ष 2025 में नंता टेक का रेवेन्यू 93 प्रतिशत बढ़कर 51.24 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 26.60 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 84 प्रतिशत के उछाल के साथ 4.76 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 में 2.59 करोड़ रुपये था। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1.93 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 21.55 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 7.92 करोड़ रुपये जुटाए थे। पब्लिक इश्यू से हासिल पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर से जुड़ी जरूरतों के लिए वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।