Multibagger stock picks : IT स्टॉक्स भागने के लिए तैयार, मीडिया और एंटरटेनमेंट में लग जाएगी मल्टीबैगर्स की झड़ी – multibagger stock picks it stocks ready to run away media and entertainment will see a flurry of multibaggers



Multibagger stock picks : सारे के सारे आईटी स्टॉक्स अब निवेशकों के लिए एक्युमुलेशन जोन में आ गए हैं। आईटी सेक्टर बॉटम बनाने के कगार पर है। जैसे ही आईटी सेक्टर का बॉटम बनेगा एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसे आईटी शेयर नई तेजी के लिए तैयार होंगे इन शेयरों में यहां से लेकर दीवाली तक 50 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल सकता है। ये बातें Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हुई बातचीत में कहीं हैं। उनका मानना है कि इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस में भी 20-22 फीसदी की अपमूव देखने को मिल सकता है। लेकिन ये बॉटम बनाने के लिए अभी ये 1-2 फीसदी और गिर सकते हैं। इस जोखिम को ध्यान में रखते हुए ही हमें इन शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।

कैपिटल मार्केट शेयरों में बड़ी गिरावट का डर नहीं

कैपिटल मार्केट शेयरों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने आगे कहा कि इस सेक्टर के अलग-अलग शेयर अपने अपट्रेंड के अलग-अलग पोजीशन पर हैं। सेबी के नए नियमों से इनमें कुछ करेक्शन ही होगा, किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं है। इस शेयरों में करेक्शन में खरीदारी को मौके हैं।

न्यू एज कंपनियों में शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद

न्यू एज कंपनियों में शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद दिख रही है। इंटरनल और Delhivery के शेयर यहां से एक नया हाई लगा सकते हैं। ऑयल एंड गैस स्पेस में HPCl में लॉन्ग टर्म सिक्लिकल टॉप बन रहा है, इससे पीछे हटने की सलाह होगी। ऑटो में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में लॉन्ग टर्म बॉय कॉल बनी हुई है। मारुति भी नया हाई लगा सकता है। हीरो मोटो के पकड़ कर बैठे रहने की सलाह होगी। रिलायंस में भी अच्छा बॉय सिगनल मिल रहा है। जियो फाइनेंस भी अब अच्छा लग रहा। ट्रेडिंग के लिहाज से अदाणी एंटरप्राइस और अदाणी पोर्ट को शेयर भी अच्छे लग रहे हैं। यहां से इनमें 15 फीसदी का अपसाइड नजर आ रहा है।

एचडीएफसी लाइफ में यहां से 20 फीसदी की तेजी मुमकिन

एचडीएफसी बैंक ने पिछले काफी समय से परेशान किया है। लेकिन अब इसका 1100 रुपए की चाल का बॉय सेटअप रेडी है। लेकिन अब एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक से निकलने की सलाह होगी। एलआईसी में भी 1100 रुपए की चाल शुरू हो गई है। एचडीएफसी लाइफ में भी यहां से 20 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

मीडिया और इंटरटेनमेंट के शेयर टू बैगर, थ्री बैगर और मल्टीबैगर बनने के लिए तैयार

मीडिया और इंटरटेनमेंट के शेयर भी अब लंबी पिटाई के बाद टू बैगर, थ्री बैगर और मल्टीबैगर बनने के लिए तैयार हैं। जी एंटरटेनमेंट, नेटवर्क 18, टीवी टूडे, सन टीवी यहां डबल होने की क्षमता रखते हैं। सारेगामा के भी डबल होने के दिन आ गए हैं। टेलीकॉम स्टॉक्स की बात करें तो वोडाफोन में 18 रुपए की चाल शुरू हो चुकी है। भारती एयरटेल भी न्यू हाई की तरफ भागता दिख सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top