Meesho Share price : तेज़ रैली के बाद तीन सेशन में मीशो के शेयर 21% गिरे, एनालिस्ट्स ने स्टॉक के वैल्यूएशन के लेकर जताई चिंता – meesho share price after a sharp rally meesho shares fell 21 percent in three sessions analysts express concerns about the stock s valuation



Meesho Share price : मीशो के शेयर 23 दिसंबर को 8 प्रतिशत से ज़्यादा गिर गए> लगातार तीसरे सेशन में स्टॉक में बड़ा नुकसान देखने को मिला है। यह नया लिस्टेड स्टॉक सिर्फ चार सेशन में 65% बढ़ा और फिर उसकी तेज़ी धीमी पड़ गई। तेज़ रैली के बाद तीन सेशन में मीशो के शेयर 21% गिरे हैं। एनालिस्ट्स ने स्टॉक के वैल्यूएशन और प्रॉफिटेबिलिटी को लेकर चिंता जताई है। इसके चलते इस शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है।

मंगलवार को मीशो के शेयर गिरकर 185.34 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। स्टॉक सिर्फ तीन सेशन में 21 प्रतिशत से ज़्यादा गिर गया है। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 85,000 करोड़ रुपये से नीचे चला गया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top