
MCX Share Price: मार्केट रेगुलेटर SEBI मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर वीकली एक्सपारी वाले F&O कॉन्ट्रैक्ट्स शुरू करने के पक्ष में नहीं है। CNBC-आवाज ने इस मामले से वाकिफ सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। CNBC-आवाज को सूत्रों ने बताया कि रेगुलेटर को सोना, चांदी और क्रूड ऑयल के कॉन्ट्रैक्ट्स में रिटेल निवेशकों को संभावित बड़े नुकसान की चिंता है। इसकी वजह से वीकली एक्सपायरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना बेहद कम है।
सूत्रों के मुताबिक SEBI ने कमोडिटी ब्रोकरों और एक्सचेंजों से पिछले चार साल का क्लाइंट ट्रेडिंग डेटा भी मांगा है। इस डेटा के एनालिसिस के बाद ही किसी भी तरह का अंतिम फैसला लिया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक सेबी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया था।
MCX की सीईओ प्रवीणा राय ने इससे पहले CNBC-TV18 के साथ एक बातचीत में कहा था कि कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 40% की ग्रोथ हो रही है, जबकि EBITDA लगभग 50% की दर से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि MCX ने हाल ही में निकल धातू के फ्यूचर्स को दोबारा लॉन्च किया है और एग्री स्पेस में इलायची (Cardamom) फ्यूचर्स भी पेश किए हैं।
राय ने कहा कि कंपनी आगे अपनी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है, जिसके लिए कंप्लायंस, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और टेक्नोलॉजी में निवेश उसके तीन बड़े पिलर्स होंगे।
शेयरों का हाल
MCX के शेयर गुरुवार को दोपहर के कारोबार में 0.8% गिरकर 10,069 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। साल 2025 में अब तक इस शेयर ने करीब 61% का शानदार रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।