Market trend : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में हल्की कमजोरी, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति – market trend market showed slight weakness on the first trading day of the week know the trading strategy for nifty and bank nifty to make profits



Index trading: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट फिसलकर 26100 के नीचे दिख रहा है। ICICI BANK, AXIS BANK, L&T और M&M ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा नीचे आया है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के विरेंद्र कुमार ने निफ्टी और निफ्टी बैंक पर अपनी कमाई का खास रणनीति बताई है।

निफ्टी पर रणनीति

विरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26233-26277 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26309-26337/26383 पर है। इसक पहला बेस 26065-26121 और बड़ा बेस 25977-26031 है। निफ्टी अब भी 20 DEMA और 26300 कॉल राइटर्स जोन के बीच में घूम रहा है। नवंबर की तरह FIIs फिर शॉर्ट की तरफ पकड़ बढ़ा रहे हैं। पॉलिसी के बाद FIIs ने 1.2 लाख पुट बेची, 26100-26000 अब अहम लेवल है। 26200-26300-26400-26500 जोन पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा है। पहली रुकावट पहला रजिस्टेंस और फिर बड़ा रजिस्टेंस है। 26000-26100 पर सबसे ज्यादा राइटिंग है। पहला सपोर्ट बेस-1 और दूसरे बेस पर 20 DEMA भी है। प्राइवेट बैंक, IT और NBFCs पर नजर होगी, यहां से मोमेंटम बन सकता है। बेस-1 और दूसरे बेस के ऊपर हर गिरावट में खरीदें, लॉन्ग के लिए अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड है। ऊपर 26233-26277 पहली रुकावट, पार नहीं हुआ तो फिसलेंगे, नहीं तो दूसरे रजिस्टेंस तक जाएंगे। अभी आंकड़ों में सबसे बड़ा लेवल 26383 दिखता है। 25977 के नीचे सेटेल हुए तो रिस्क कम करें, लॉन्ग से निकलें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59913-60062 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60189-60278/60344 पर है। इसका पहला बेस 59376-59533 और बड़ा बेस- 59033-59151 है। पॉलिसी के बाद अच्छी तेजी बनी है। 59000 बड़ा पुट राइटर्स का जोन था, 20 DEMA अहम था। 10/20 DEMA के ऊपर निफ्टी बैंक चल रहा है, PSUs के मुकाबले प्राइवेट बैंक ज्यादा दमदार हैं। 59500 और फिर 59000 पर भारी पुट राइटिंग, पहले और दूसरे बेस पर 10/20 DEMA है। 59500 और फिर 60000 जोन पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। क्योंकि FIIs ऊपर बेच रहे हैं तो इंट्राडे गिरावट आनी सामान्य बात है। पहले और दूसरे बेस के पास मिले तो गिरावट में खरीदें। पहले रजिस्टेंस के ऊपर ही मजबूती, मोमेंटम बनेगा, यहां ट्रेड चेक करें। पहला रजिस्टेंस पार हुआ तो 60189-60278-60344 जोन तक जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें



Source link

Scroll to Top