Market trend : दो दिन की भारी गिरावट के बाद भी बाजार में रिकवरी के संकेत नहीं,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति – market trend even after two days of sharp declines there are no signs of a market recovery learn the trading strategy for nifty and bank nifty to make profits



Market trend : दो दिन की भारी गिरावट के बाद भी बाजार में रिकवरी के संकेत नहीं दिख रहे हैं। निफ्टी 25200 के नीचे आ गया है। ICICI BANK, INFOSYS, L&T और HDFC BANK ने दबाव बनाया है। आज बैंक निफ्टी भी कमजोर है। मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव कायम है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 13 के पार निकलकर दो महीने की ऊंचाई पर दिख रहा है। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 292.35 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 81,888.12 पर और निफ्टी 69.85 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 25,162.65 पर दिख रहा था।

केमिकल, कंज्यूमर ड्यूरेबल और IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। ये तीनों तीनों सेक्टर इंडेक्स एक से डेढ़ परसेंट फिसले हैं। IT में OFSS और कोफोर्ज 3 से 4% फिसले हैं। वहीं फार्मा, मेटल और चुनिंदा सरकारी बैंकों में हल्की खरीदारी है। मेटल में हिंदुस्तान जिंक 2% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है।

सोने में रिकॉर्ड तेजी से गोल्ड फाइनेंस शेयरों में तेजी है। मुथूट फाइनेंस का शेयर ऑल टाइम हाई पर दिख रहा है तो वहीं मणप्पुरण फाइनेंस में भी मजबूती है। उधर चांदी में तेजी से हिंदुस्तान जिंक और MCX के शेयर भी मजबूत हैं। सोने का भाव पहली बार एक लाख पचपन हजार रुपए के पार निकल गया है।

बाजार को PERSISTENT के नतीजे नहीं पसंद आए है। ये शेयर करीब 5 परसेंट टूटकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है। तीसरी तिमही में कंपनी के मार्जिन पर दबाव दिखा है। उधर रिजल्ट के बाद UNITED SPIRITS भी करीब 3 परसेंट फिसला है।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25371-25433 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25512-25564/25629 पर है। इसके लिए पहला बेस- 25089-25134 पर और बड़ा बेस 24961-25023 पर है। उछाल में बिकवाली कारगर रही,लेकिन तगड़ी गिरावट रही,200DEMA टूटने का अनुमान नहीं था। FII की भारी बिकवाली दिखी,इंडेक्स शॉर्ट किया गया है। शॉर्ट बढ़कर 2.01 लाख पर पहुंच गए हैं।स्टॉक फ्यूचर्स में भी बिकवाली दिखी। कल एक्सपायरी के साथ अमेरिकी फ्यूचर्स ने गिरावट को बढ़ाया, अहम स्टॉक्स में भारी शॉर्टिंग दिखी।

25500-25400 पर भारी कॉल राइटर्स हैं। फिलहाल 25500/25600 को फिर से हासिल करना मुश्किल है। 25000 पर पुट का जमावड़ा है। 200DEMA लगभग हासिल दिख रहा है,अब अपने शॉर्ट सौदों को लेकर सतर्क रहें। रजिस्टेंस-1 के नीचे शंका रहेगी, उछाल में बिकवाली काम करेगी, बेस-1 और बेस-2 लक्ष्य के लिए बेचें। फिलहाल सपोर्ट का अनुमान लगाना मुश्किल है। लेकिन बेस-2 ओवरसोल्ड स्तर पर/पुट राइटर्स भी यहां हैं। सिर्फ रजिस्टेंस-1 के ऊपर स्थिरता की उम्मीद है, 25433 के ऊपर स्विंग में 25512/5564 भी मुमकिन है।

AT रिसर्च एंड रिस्क मैनेजर्स के फाउंडर और एनालिस्ट आदित्य ठुकराल का कहना है कि निफ्टी 50 में गिरावट का ट्रेंड 25,473 पर स्विंग पिवट टूटने के बाद शुरू हुआ। 25,432 और 25,500 के बीच छोटे कंसोलिडेशन के ब्रेकडाउन के बाद गिरावट जारी रही और इंडेक्स गिरकर 25,171.35 के निचले स्तर पर आ गया, जो 25,160 के आसपास स्थित 200-डे EMA के करीब है। चूंकि इंडेक्स अब 200-डे EMA के करीब है, इसलिए अगले कुछ दिनों तक यह 25,000–25,480 की बड़ी रेंज में रह सकता है।

टेक्निकली, गिरावट का ट्रेंड अभी भी बना हुआ है, क्योंकि चार दिन के कंसोलिडेशन के बाद गिरावट का एक और दौर शुरू हुआ,जिसने 25,473 और 25,900 के बीच एक बॉक्स पैटर्न बनाया था। इस 427-पॉइंट के बॉक्स पैटर्न के टूटने से पता चलता है कि इंडेक्स जल्द ही 25,050 को टेस्ट कर सकता है। साथ ही, 14-पीरियड RSI डेली और छोटे टाइमफ्रेम दोनों पर ओवरसोल्ड ज़ोन में है। थोड़ी-बहुत तेज़ी आ सकती है और ये उछाल में सेलिंग के मौके दे सकती हैं। यह सेलिंग प्रेशर तभी कम होगा जब इंडेक्स 25,500 के ऊपर मज़बूती से बंद होगा।

Market cues : शॉर्ट टर्म में बेयरिश मोमेंटम और बिकवली का दबाव बने रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 25160 पर तत्काल सपोर्ट

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59640-59810 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60067-60191/60289 पर है। इसके लिए पहला बेस 59030-59152 पर और बड़ा बेस 58693-58810 पर है। निफ्टी बैंक ने भी 20DEMA का तोड़ा, 59500 पर सबसे ज्यादा पुट का जमावड़ा है। यह कल मिड सेशन में 59500 राइटर्स ने निकलना शुरू किया था, जो गिरावट का संकेत था। 60000 पर सबसे ज्यादा कॉल का OI है। साथ ही अब 59500 पर भी कॉल दिखना शुरू हुए हैं। फिलहाल 59000 पर सबसे ज्यादा पुट हैं। ध्यान रखें 59500-59640 के नीचे कमजोरी और बढ़ेगी। 59500 के नीचे शॉर्ट ट्रेड काम करेगा, बेस-1/2 की ओर गिरावट की संभावना भी बनी रहेगी। लेकिन 59000/58810 जोन में पुलबैक की क्षमता है, 59640-59500 के ऊपर मजबूती संभव है। 59640-59500 के ऊपर 60067 का रास्ता फिर से खुल सकता है।

आदित्य ठुकराल का कहना है कि बैंकिंग इंडेक्स का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड साइडवेज़ दिख रहा है,क्योंकि इंडेक्स 58,700 और 60,400 के बीच घूम रहा है। हालांकि, 58,864 से 60,235 तक की पिछली तेज़ी करेक्टिव नेचर की लग रही है। ऐसे में 58,700–58,900 के आसपास निचले सपोर्ट लेवल का टेस्ट संभव लगता है। यह देखते हुए कि कीमतें अब नीचे की ओर फिसल रहे 20-दिन के EMA से नीचे बंद हुई हैं,शॉर्ट-टर्म ट्रेंड नेगेटिव हो गया है। डेरिवेटिव सेगमेंट में एग्रेसिव लॉन्ग अनवाइंडिंग और शॉर्ट बिल्डअप से पता चलता है कि इंडेक्स में और गिरावट का खतरा है और ऊपर जाने की संभावना सीमित है। इससे मार्केट का सेंटिमेंट नेगेटिव हो गया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top