
Stock Market today : बजट के अगले दिन उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में रिकवरी की कोशिश हो रही है। निफ्टी निचले स्तरों से डेढ़ सौ प्वाइंट्स से ज्यादा की रिकवरी के साथ 24900 के करीब कारोबार कर रहा है। L&T, रिलायंस, ICICI BANK और HDFC बैंक से सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन बैंक निफ्टी करीब 200 अंक नीचे है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव है। रियल्टी, कैपिटल मार्केट, तेल और गैस शेयरों में ज्यादा रौनकलहै। ये तीनों इंडेक्स 0.50 से 1 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही चुनिंदा मेटल शेयरों में भी अच्छी खरीदारी है। लेकिन IT, PSU बैंक, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट देखने को मिल रही है। अदानी ग्रुप शेयरों में चौतरफा खरीदारी है। अदानी पोर्ट्स करीब 3 परसेंट की मजबूती के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही अदानी ग्रीन,अदानी एंटरप्राइजेट और अंबुजा सीमेंट में भी अच्छी तेजी है।
बाजार की चाल पर बात करते हुए HDFC सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च के हेड देवर्ष वकील ने कहा कि निफ्टी 24,900–25,450 के कंसोलिडेशन बैंड से नीचे आ गया है। निफ्टी ने 200-दिन के SMA और EMA के नीचे के लेवल को भी फिर से हासिल कर लिया है जो डाउनट्रेंड के फिर से शुरू होने का संकेत देता है। निफ्टी के अगले सपोर्ट 24,571 और 24,337 पर दिख रहे हैं,जबकि 25,000–25,150 का बैंड शॉर्ट टर्म में रेजिस्टेंस दे सकता है।
इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़ का कहना है कि निफ्टी फ्यूचर्स कल 24791.80 पर बंद हुआ। इसने 24635.90 का LOW बनाया। सबसे पास का सपोर्ट 24650-24600 पर और बड़ा सपोर्ट 24500 पर है। अगर निफ्टी ने 24500 का लेवल तोड़ा तो गिरावट बढ़ेगी। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24900 और कठिन रजिस्टेंस 25000 पर। मार्केट ब्रेथ कमजोर है, उछाल में बेचने की राय होगी।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी फ्यूचर्स 58612.40 पर बंद हुआ। इसने कल 58046 का LOW बनाया। इसके लिए सबसे पास सपोर्ट 58000-58100 के बीच है। बड़ा सपोर्ट 57500 पर है। बैंक निफ्टी ने 57500 का लेवल तोड़ा तो नीचे गिरावट और बढ़ेगी। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 59000 पर और कठोर रजिस्टेंस 59300 पर है। इसकी भी मार्केट ब्रेथ कमजोर है, उछाल में बिकवाली की सलाह
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।