Trade setup : 24 नवंबर को बेंचमार्क इंडेक्स में 0.40 फीसदी की गिरावट आई और लगातार दूसरे सेशन में लोअर-हाई, लोअर-लो स्ट्रक्चर बना। 25 नवंबर को मंथली F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी से पहले निफ्टी 26,000 के लेवल से नीचे बंद हुआ। कल मोमेंटम इंडिकेटर्स में कमजोरी दिख रही थी। निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 25,850 पर है,जो पिछले हफ़्ते की रेंज (25,850–26,250) का निचला छोर और बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन है। अगर इंडेक्स इस लेवल को तोड़ता है, तो मंदड़िए और मज़बूत हो सकते हैं। ऐसे में निफ्टी 25,700 तक गिर सकता है। एक्सपर्ट्स की राय है कि निफ्टी के ऊपर की ओर जाने पर 26,100 और 26,250 पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 225,917, 25,862 और 25,774
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 26,093, 26,147 और 26,235
निफ्टी 50 ने डेली टाइमफ्रेम पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाई और सेशन के दौरान 10-डे EMA को टेस्ट किया। इंडेक्स अभी भी सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। लेकिन RSI बेयरिश क्रॉसओवर के साथ 57.38 पर गिर गया, और स्टोकेस्टिक RSI भी बेयरिश हो गया। MACD ने एक पॉजिटिव क्रॉसओवर बनाए रखा लेकिन नीचे की ओर रुख किया,जबकि गिरते हिस्टोग्राम ने कमजोर मोमेंटम का संकेत दिया है। यह सब सावधानी का संकेत दे रहे हैं।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 59,184, 59,340 और 59,592
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 58,679, 58,523 और 58,271
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 59,455, 60,875
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 58,568, 58,300
बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट्स पर एक लॉन्ग अपर शैडो और एक छोटी लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडल बनाई, साथ ही एवरेज से ज़्यादा वॉल्यूम भी देखने को मिला। ये ऊपरी लेवल पर कमजोरी और दबाव दिखाता है। इंडेक्स अभी भी सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है लेकिन MACD रेफरेंस लाइन से नीचे गिर गया है और हिस्टोग्राम ज़ीरो लाइन से नीचे आ गया है। RSI (63.05 पर) और स्टोकेस्टिक RSI ने बेयरिश क्रॉसओवर बनाए रखा। यह सब एक कमजोर मोमेंटम सेटअप दिखाता है।
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 26,100 की स्ट्राइक पर 2.08 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
26,000 की स्ट्राइक पर 99.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 60,000 की स्ट्राइक पर 13.89 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
58,000 की स्ट्राइक पर 13.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX, 13 के ज़ोन से काफी ऊपर बना रहा और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर रहा। हालांकि सोमवार को यह 2.9 परसेंट गिरकर 13.24 पर आ गया (पिछले सेशन में 12.3 परसेंट की बढ़त के बाद), जो बुल्स के लिए एक कंफर्टेबल ज़ोन है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 24 नवंबर को गिरकर 0.77 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.03 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: SAIL, Sammaan Capital
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।