Market Strategy: बाजार में ट्रेंड रिवर्सल के मिल रहे संकेत, बाहुबली शेयरों पर होगा बाजार का फोकस – market strategy market signals trend reversal market focus will be on strong stocks



सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल निफ्टी और बैंक निफ्टी ने higher low और higher high बनाया। बाजार में ट्रेंड रिवर्सल काफी जल्दी हो रहा है। उम्मीद है कि एक और ट्रेंड रिवर्सल की शुरुआत हो गई हो। कल FIIs की बिकवाली की मात्रा भी थोड़ी कम हुई है। कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स दोनों में थोड़ा-बहुत बेचा है । और आज फिर एक हल्का सा गैपडाउन हो रहा है। ऐसे में कल के निचला स्तर को SL लेकर लॉन्ग की कोशिश कर सकते हैं। और अगर कल का हाई पार हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। लेकिन ट्रेड जो भी लें, एकदम टाइट SL के साथ ही लें।

बाजार: आज के संकेत

जियोपॉलिटिक्स फिर से फोकस में है, ईरान पर US का एक्शन अब थोड़े ही समय की बात है। ट्रंप ने कहा ईरान के लिए मदद आने वाली है। डॉनल्ड ट्रंप ने MIGA शब्द का इस्तेमाल किया: Make Iran Great again। ब्रेंट क्रूड $65/बैरल तक बढ़ गया। अगर ब्रेंट $70 के ऊपर गया तो भारत के लिए फिर से सिरदर्द होगा। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फोन पर बात की। दोनों ने ट्रेड वार्ता, डिफेंस, एनर्जी और न्यूक्लियर को-ऑपरेशन पर चर्चा की। बड़ा फोकस क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई चेन सुरक्षित करने पर था। दोनों पक्षों ने कॉल को ‘पॉजिटिव और कंस्ट्रक्टिव बताया। US सुप्रीम कोर्ट आज रात टैरिफ पर अपना फैसला सुना सकता है, हालांकि गारंटी नहीं है।

आज का सबसे बड़ा संकेत है इंफोसिस के नतीजे जो बाजार बंद होने के बाद आएंगे। कल बाजार बंद है, इंफोसिस के ADR का 2 दिन का रिएक्शन मिल जाएगा। TCS के कमजोर नतीजों के बाद सबकी नजर इंफोसिस पर है। इंफोसिस की गाइडेंस सबसे अहम फैक्टर रहेगी। इसके अलावा HDFC AMC और यूनियन बैंक के भी नतीजे आने हैं। और क्योंकि कल छुट्टी है, सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी भी आज ही है।

बाजार: क्या हो रणनीति?

सबसे बेहतरीन ट्रेड इस समय कमोडिटीज में ही है। कल सुबह हमने ऑयल इंडिया को पहला big stock बनाया था। कल ऑयल इंडिया दिन के हाई पर बंद हुआ और आज भी शायद गैपअप हो । इसके अलावा सोने और चांदी से जुड़े शेयरों में शानदार तेजी है। फिलहाल यही स्पेस आपको एक मोमेंटम ट्रेड दे रही है। इसके अलावा डिफेंस भी शायद एक आउटपरफॉर्मर रहे।

ऐसे जियोपॉलिटिकल माहौल में डिफेंस अच्छा करता है। IT शेयरों से फिलहाल कुछ समय शायद दूर रहना बेहतर होगा। TCS के नतीजों ने साफ कर दिया है कि अभी अंडरपरफॉर्मेंस चलेगी। यहां तक कि HCL टेक अच्छे नतीजे पर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ और इस लिए कल हमने साफ नजरिया लिया था कि HCL टेक में गैप अप में नहीं फंसें। PSU बैंकों पर नजर रखें, कल भी SBI ने नया शिखर बनाया। अगर PSU बैंकों में कमजोरी आई तो वो बाजार के लिए निगेटिव होगी। अब बाजार का फोकस 3-4 सबसे बड़े बाहुबली शेयरों पर होगा।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,600-25,650 (कल का low) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,475-25,525 (इस हफ्ते का low) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,800-25,850 (ऑप्शंस जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,900-25,950 (10 और 20 DEMA) पर। खरीदारी जोन 25,650-25,700 पर है इसके लिए सख्त स्टॉप लॉस 25,575 पर लगाए। 25,575 के ब्रेकडाउन या 25,850 के रिजेक्शन पर बिकवाली करें। अगर 25,850 के रिजेक्शन पर बेच रहे हैं तो SL 25,925 पर रखें। अगर 25,575 के ब्रेकडाउन पर बेच रहे हैं तो SL 25,650 पर लगाए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी से एक शेड बेहतर हैं बैंक निफ्टी, कल 20 DEMA पर बंद हुआ। कल के low के थोड़ा नीचे स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग कोशिख करें। लॉन्ग सौदों में 59,250 का सख्त स्टॉप लॉस रखें। 59,350-59,500 खरीदारी का सबसे अच्छा जोन रहेगा। 59,800-60,000 के बीच में मुनाफावसूली का सबसे अच्छा जोन है, लेकिन अगर 59,250 टूटे तो 58,800 के लक्ष्य के साथ शॉर्ट करें।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top