Market outlook : हरे निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 19 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल – market outlook sensex nifty closed in the green find out how it might perform on january 19th



Stock market : फ्रंटलाइन इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार, 16 जनवरी को लगातार दो दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। आज की तेजी में इंफोसिस,टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसी बड़ी आईटी कंपनियों के शेयरों का सबसे ज़्यादा योगदान रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 188 अंक या 0.23% बढ़कर 83,570.35 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 29 अंक या 0.11% बढ़कर 25,694.35 पर सेटल हुआ।

चुनिंदा IT और बैंकिंग शेयरों में बढ़त के कारण फ्रंटलाइन इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। Infosys सेंसेक्स इंडेक्स में सबसे ज़्यादा बढ़त वाला स्टॉक रहा। इस IT कंपनी ने उम्मीद से बेहतर Q3 नतीजे पेश किए हैं, इसके चलते आ ये शेयर जोश में रहा। TCS, Tech Mahindra और HCL Tech भी बेंचमार्क इंडेक्स की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले शेयरों में शामिल रहे। बैंकिंग सेक्टर से DFC बैंक और SBI इंडेक्स के लिए टॉप सपोर्ट रहे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि इक्विटी मार्केट में आज के सेशन के दौरान पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिला। IT और मिड-सेगमेंट बैंकिंग शेयरों के बेहतर Q3 नतीजों ने बाजार को सपोर्ट दिया। हालांकि, क्लोजिंग के समय आई प्रॉफिट बुकिंग ने आज की रैली को सीमित कर दिया, जिससे मार्केट मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि IT सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस सेक्टर को इंफोसिस के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस में बढ़त और टेक्नोलॉजी खर्च में बढ़ोतरी की उम्मीदों से सपोर्ट मिला। निवेशकों का फोकस बैंकिंग शेयरों पर भी रहा। सेक्टर के शुरुआती नतीजों में एसेट क्वालिटी और मार्जिन प्रोफाइल में अच्छा सुधार दिखा है, जिससे इस सेक्टर में सेंटिमेंट और मज़बूत हुआ है।

Infosys (5.58% ऊपर), Tech Mahindra (5.26% ऊपर), Wipro (2.54% ऊपर), HCL Tech (2.41% ऊपर) और TCS (2.34% ऊपर) आज निफ्टी 50 इंडेक्स के पांच टॉप गेनरों में शामिल रहे हैं। वहीं, Cipla (2.54% नीचे), Jio Financial Services (3.15% नीचे), और Eternal (3.76% नीचे) इंडेक्स के 5 टॉप लूज़रों रहे।

19 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एंजेल वन में चीफ मैनेजर, टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च ओशो कृष्ण का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,500-25,450 की रेंज में अहम सपोर्ट है। वहीं, दूसरी तरफ इंटरमीडिएट रेजिस्टेंस लेवल 25,800 के आसपास बना हुआ है। इसके बाद 25,900 और 25,950 के बीच एक हायर रेजिस्टेंस ज़ोन है (50 और 20 DEMA)। आगे की रणनीति के लिए इन लेवल पर ध्यान से नज़र रखना ज़रूरी होगा। इसके साथ ही टैरिफ से जुड़ी खबरों पर भी नजर रहनी चाहिए। इनकी मार्केट ट्रेंड्स तय करने में अहम भूमिका होगी। तीसरी तिमाही के नतीजों के चलते हमें स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन भी देखने को मिल सकता है।

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 25,800–25,900 के पास बना हुआ है। यहां बार-बार मिले रिजेक्शन ने बढ़त को रोक दिया है। नीचे की तरफ, 25,500–25,550 एक अहम सपोर्ट ज़ोन बना हुआ है। यहां से एक निर्णायक ब्रेकडाउन निफ्टी को नीचे की ओर 25,400–25,450 के पास ले जा सकता है। टेक्निकल स्टडीज़ से पता चलता है कि मोमेंटम कमज़ोर है, RSI और MACD बेयरिश रुझान का संकेत दे रहे हैं,हालांकि निचले बैंड पर कुछ सपोर्ट है। बाजार आगे बीच-बीच में स्टॉक-स्पेसिफिक मूव्स के साथ रेंज-बाउंड रह सकता है।

Trading plan : बाजार के लिए सोमवार हो सकता है निर्णायक, कोई भी पोजिशन बिना हेज के ना लें

लेमन मार्केट्स डेस्क के गौरव गर्ग का कहना है कि बाजार का सेंटिमेंट अभी भी कमजोर बना हुआ है। पिछले सात में से छह सेशन में दोनों इंडेक्स गिरे हैं। इसकी वजह US टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बकवाली रही है। FPIs ने जनवरी में अब तक करीब 16,600 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर बेचे हैं। टेक्निकल नज़रिए से देखें तो निफ्टी 25,620–25,715 के सपोर्ट ज़ोन से ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। अगर यह 25,715 से ऊपर बना रहता है, तो इसमें 26,020 की तरफ रिकवरी हो सकती है। जबकि 25,600 से नीचे जाने पर यह 25,300 तक गिर सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top