
Stock Market : 4 मार्च को भारतीय बाज़ार नीचे बंद हुए। US-ईरान तनाव बढ़ने से निफ्टी 24,500 के नीचे बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर और निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 24,480.50 पर बंद हुआ। आज लगभग 996 शेयर बढ़े, 3105 शेयर गिरे और 137 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। IT को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इंफ्रा,PSU बैंक,रियल्टी,मीडिया, ऑयल एंड गैस,ऑटो और मेटल 2-4% नीचे बंद हुए।
निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2-2% नीचे बंद हुए। टाटा स्टील,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,SBI लाइफ इंश्योरेंस,L&T,JSW स्टील निफ्टी के बड़े लूज़र्स में से रहे। जबकि गेन्सर्स में कोल इंडिया,भारती एयरटेल,इंफोसिस और टेक महिंद्रा शामिल रहे।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि US-ईरान युद्ध के बढ़ने के बीच कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से भारतीय स्टॉक मार्केट गिर रहा है। ग्लोबल क्रूड ऑयल सप्लाई में लगभग 20% हिस्सा रखने वाले होर्मुज स्ट्रेट के आसपास तनाव और दुनिया की टॉप ऑयल सप्लायर सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर ईरान के हमले का भी दलाल स्ट्रीट समेत ग्लोबल इक्विटी मार्केट पर असर पड़ रहा है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी मुश्किलें और बढ़ सकती है। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि US के पास ईरान वॉर के लिए एक प्लान है। उन्होंनें शुरू में ‘चार से पांच हफ़्ते’ में युद्ध खत्म करने का बात कही था। हालांकि,अब युद्ध के और लंबे खिंचने की बात कही जा रही है। अगर ऐसा होता है तो निफ्टी जल्द ही 24,000 से नीचे जा सकता है। यही नहीं यह 22,500 पर स्थित अगले अहम सपोर्ट की ओर भी बढ़ सकता है।
निफ्टी ने 24400 का मार्क फिर से हासिल कर लिया है। इसे मार्केट पार्टिसिपेंट्स एक अहम टेक्निकल लेवल मानते हैं। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि आज गैप-डाउन ओपनिंग हुई। बाजार में रिकवरी की कोशिशों को कामयाब होने के लिए निफ्टी का 24,500 के लेवल से ऊपर टिके रहना जरूरी होगा। ऐसा न होने पर,निफ्टी 24,000–23,550 की रेंज तक फिसल सकता है। ऐसे में ज़्यादा वोलैटिलिटी और तेज उतार-चढ़ाव की संभावना के बीच सावधानी बरतने की जरूरत है।
HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि बुधवार को भारतीय बाजारों में तबाही जारी रही और निफ्टी 385 अंक नीचे बंद हुआ। बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन और खराब ग्लोबल संकेतों के कारण 480 अंकों के बड़े डाउनसाइड गैप पर खुलने के बाद निफ्टी ने सेशन के बीच में रेंज बाउंड एक्शन के साथ रिकवरी की कोशिश की। इसके चलते शुरुआती डाउनसाइड गैप थोड़ा भर गया है और निफ्टी दिन के निचले स्तर से ऊपर बंद हुआ।
डेली चार्ट पर गैप डाउन ओपनिंग और अपर और लोअर शैडो के साथ एक ठीक-ठाक हरी कैंडल बनी। टेक्निकली,यह मार्केट एक्शन मामूली उतार-चढ़ाव के साथ तेज बिकवाली का संकेत देता है। हम पिछले कुछ सेशन में तेज गैप डाउन ओपनिंग के बाद अच्छी-खासी अपसाइड रिकवरी देख रहे हैं। यह एक्शन बुल्स की रिलीफ रैली की कोशिश हो सकती है।
ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच निफ्टी का अंदरूनी ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। निफ्टी अभी लगभग 24300-24100 (12 मई का पिछला अहम स्विंग लो और ओपनिंग अप गैप) के एक अहम सपोर्ट ज़ोन तक नीचे खिसक रहा है। इसलिए, जल्द ही निचले स्तरों से एक ठीक-ठाक उछाल की ज़्यादा संभावना है। निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24600 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।