Market outlook : भारतीय बाजार मिडियम से लॉन्ग टर्म नजरिए से अच्छे, घरेलू खपत से जुड़े शेयर करेंगे अच्छा प्रदर्शन – market outlook indian market looks good from a medium to long term perspective stocks linked to domestic consumption will perform well



Market outlook : पिछला साल मेटल के नाम रहा है। सोने ने 65% तो चांदी ने 150% से ज्यादा के शानदार रिटर्न दिए। वहीं घरेलू बाजार की बात करें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स ने 33% से ज्यादा की कमाई कराई। मेटल शेयरों की तेजी में डिमांड के साथ जियो पोलिटिकल हालात भी काफी हद तक जिम्मेदार रहे हैं। पिछले साल तो मेटल में खूब पैसा बना लेकिन क्या इस साल भी मेटल में इतनी ही तेजी आ सकती है। मेटल ही नहीं पूरे बाजार के आउटलुक पर चर्चा के लिए लंदन से सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े एलारा कैपिटल के चेयरमैन और CEO राज भट्ट

मार्केट पर बहुत बियरिश नजरिया

राज भट्ट ने कहा कि ग्लोबल फ्रंट पर हाल के दिनों में बहुत ही सरप्राइजिंग घटनाएं हुई है। बेनेजुएला की घटना बहुत बड़ी घटना है। इसका बाजार पर काफी बड़ा असर पड़ेगा। अभी तो शुरूआत है। आगे हमें बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार में भारी जोखिम नजर आ रहे हैं। हमें डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड पर नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा इस समय वे मार्केट पर बहुत बियरिश नजरिया रखते हैं।

मीडियम से लॉन्ग टर्म में भारतीय बाजार करेंगे आउटपरफॉर्म

भारतीय बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मीडियम से लॉन्ग टर्म में भारतीय बाजार आउटपरफॉर्म करेंगे। लेकिन शॉर्ट टर्म में भारतीय बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल सकती है। अमेरिकी टैरिफ के फ्रंट से आने वाली खबरों को चलते भारत में बाजार का सेंटीमेंट खरब है। भारतीय आईटी कंपनियों का अमेरिका में बड़ा एक्सपोजर है। अगर अमेरिका की तरफ से कोई प्रतिबंध लगाया जाता है तो उनका भारतीय कंपनियों पर खराब असर पड़ेगा।

सिर्फ सोन-चांदी में छिपने की जगह

उन्होने आगे कहा कि इस समय सारी दुनिया की हालत बहुत खराब है। यहां तक की चीन के बाजार से भी पैसे निकाले जा रहे हैं। इस समय कैपिटल मार्केट में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। सिर्फ सोन-चांदी में छिपने की जगह है। इसी वजह से इनकी तरफ पैसा आ रहा है। जब तक ग्लोबल रिस्क बना हुआ है, सोने में तेजी संभव है।

अमेरिकी बाजारों में भी दिख सकता है करेक्शन

ट्रंप के एक्शन का ग्लोबल बाजारों पर असर पड़ा है। इस समय सिर्फ अमेरिकी बाजारों में यूफोरिया देखने को मिल रहा है। लेकिन अमेरिकी बाजारों में वैल्यूएशन काफी महंगे हैं। ऐसे में अमेरिकी बाजारों में भी करेक्शन दिख सकता है। अमेरिका में महंगाई लगातार बढ़ रही है। अगर अमेरिकी बाजारों में करेक्शन आएगा तो सारे बाजारों में करेक्शन आएगा।

भारत में घरेलू खपत से जुड़े सेक्टर करेंगे अच्छा

भारतीय बाजार में अपने पसंदीदा सेक्टरों पर बात करते हुए राज भट्ट ने कहा कि भारतीय बाजार मिडियम से लॉन्ग टर्म नजरिए से अच्छे लग रहे हैं। यहां हमें घरेलू खपत से जुड़े सेक्टर अच्छे लग रहे है। एक्सपोर्ट ओरिएंट कंपनियों से दूर रहने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top