Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 9 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल – market outlook sensex nifty closed with gains find out how it might perform on february 9th



Stock Market : 6 फरवरी को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय इक्विटी इंडेक्स निफ्टी बढत के साथ 25700 के पास बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 266.47 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 83,580.40 पर और निफ्टी 50.90 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 25,693.70 पर बद हुआ। लगभग 1800 शेयरों में तेज़ी आई, 2222 शेयरों में गिरावट आई और 154 शेयर अपरिवर्तित रहे। सेक्टोरल मोर्चे पर, IT इंडेक्स में 1.5% की गिरावट आई, फार्मा इंडेक्स 0.7% नीचे रहा, ऑटो और PSU बैंक इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई, जबकि FMCG इंडेक्स में 2.2% की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में 0.5% की बढ़ोतरी हुई।

ITC, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, HUL निफ्टी पर प्रमुख गेनर में से थे। जबकि लूज़र में टेक महिंद्रा, TCS, HDFC लाइफ, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो शामिल थे। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3% की गिरावट आई।

Nifty पर टेक्निकल व्यू

टेक्निकल तौर पर निफ्टी अपने 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) के पास कंसोलिडेट होता रहा,जो लगभग 25,648 पर है। HDFC सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च के हेड देवर्ष वकील का कहना है कि इसका बड़ा ट्रेंड बुलिश बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी को तत्काल सपोर्ट 25,440–25,500 की रेंज में दिख रहा है, जबकि रेजिस्टेंस लेवल 25,863 और 26,373 पर हैं।

कोटक सिक्योरिटीज में वीपी टेक्निकल रिसर्च अमोल अठावले ने कहा कि इस हफ़्ते, मार्केट ने 200-डे SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) के पास सपोर्ट लिया और तेज़ी से ऊपर गया। हालांकि,ऊपरी लेवल पर इसमें प्रॉफिट बुकिंग भी देखी गई। टेक्निकली, वीकली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडल बनाया है और अभी यह 20-डे SMA से ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो काफी पॉजिटिव है।

अमोल अठावले का मानना ​​है कि मार्केट ने करेक्शन का एक चरण पूरा कर लिया है और शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स के लिए 25,500 -25,350 पर अहम सपोर्ट ज़ोन का काम करेगा। अगर मार्केट इन लेवल से ऊपर ट्रेड करने में कामयाब होता है, तो यह 25,800 तक वापस उछल सकता है। 25,800 का सफल ब्रेकआउट मार्केट को 26,000-26,050 तक ऊपर ले जा सकता है। दूसरी ओर, 25,350 से नीचे की गिरावट अपट्रेंड को कमज़ोर कर देगी।

Bank Nifty पर टेक्निकल व्यू

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर का मानना ​​है कि बैंक निफ्टी को 60,300–60,400 पर तत्काल रेजिस्टेंस मिल रहा है और 59,700–59,800 की रेंज में अहम सपोर्ट है।

SAMCO सिक्योरिटीज ने कहा कि हाल के निचले स्तरों से तेज़ रिकवरी के बाद निफ्टी बैंक साइडवेज़ चल रहा है। इसने आगे कहा कि RSI 56 के पास है जो न्यूट्रल ज़ोन से ऊपर बना हुआ है। MACD में सुधार जारी है और यह पॉजिटिव टेरिटरी में बना हुआ है। नीचे की तरफ 59,800 पर तत्काल सपोर्ट बना हुआ है, इसके बाद 59,600 पर अगला सपोर्ट है जो 50-डे मूविंग एवरेज के साथ मेल खाता है। ऊपर की तरफ 60,300–60,350 तत्काल रेजिस्टेंस बैंड बना हुआ है। इसके बाद 60,500 पर अगला रेजिस्टेंस दिख रहा है।”

बजाज ब्रोकिंग की राय है कि बैंक निफ्टी को 59500-59200 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है, जो 20 और 50 डे EMA का संगम है। इंडेक्स का सपोर्ट एरिया से ऊपर बने रहना रुझान को पॉजिटिव रखेगा और आने वाले हफ्तों में 60,700 और 61,200 के स्तरों की ओर ऊपर जाने का रास्ता खुलेगा। अनिश्चित ग्लोबल संकेतों और RBI मौद्रिक नीति की घोषणा के चलते वोलैटिलिटी ज़्यादा रहने की संभावना है। अहम शॉर्ट-टर्म सपोर्ट 58,500–58,000 ज़ोन में है।

Hitachi Energy share price : दमदार नतीजों के बाद हिताची एनर्जी में 13% से ज्यादा की तेजी, जानिए स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top