Market insight : ओवर शोल्ड जोन में बाजार, प्रीमियम कंजम्प्शन वाले शेयरों पर रहे फोकस – market insight market is in the oversold zone focus on stocks with premium consumption potential



Market insight : साल 2026 में कमाई की थीम पर बात करते हुए Complete Circle के Managing Partner & CIO गुरमीत चड्ढा ने कहा कि रुपए की कमजोरी से बाजार पर असर पड़ा है। एफआईआई की निकासी से बाजार पर दबाव है। रुपए में स्टेबिलिटी आने के साथ ही एफआईआई के आउट फ्लो में कमी आती दिखेगा। अर्निंग में सुधार से आगे बाजार का रुख सही होता दिखेगा। बाजार अब ओवर शोल्ड जोन में दिख रहा है। यहां से रिकवरी आनी चाहिए।

डिस्क्रिशनरी और प्रीमियम कंजम्प्शन वाले शेयरों पर फोकस

खपत वाले शेयरों पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने बताया कि उनको डिस्क्रिशनरी और प्रीमियम कंजम्प्शन वाले शेयर ज्यादा अच्छे लग रहे है। इसेंशियल कंजम्प्शन वाले शेयरों में वॉल्यूम ग्रोथ नहीं दिख रही है। इनको जीएसटी कट से भी बहुत ज्यादा फायदा होने की उम्मीद नहीं है। एफएमसीजी में बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ वाली कंपनियों को ही फायदा मिला है। खपत वाले शेयरों में गुरमीत चड्ढा को हॉस्पिटैलिटी, अप्लायंस मेकर्स, ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म वाले शेयर ज्यादा पसंद है।

न्यू एज बिजनेस वाले शेयर पसंद

कैपिटल मार्केट शेयरों में उनको ग्रो पसंद है। इस स्टॉक में मिडियम टर्म के नजरिए से निवेश की सलाह है। ग्रो कमोडिटी मार्केट में भी आ रहा है। आगे इसमें ग्रोथ की काफी संभावना है। पेटीएम का शेयर भी काफी अच्छा लग रहा है। गुरमीत चड्ढा ने बताया कि वे अपने पोर्टफोलियो में न्यू एज बिजनेस को लगभग 10 फीसदी वेटेज दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top