Market cues : मार्केट सेंटीमेंट में और सुधार होने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 25800–26000 के ज़ोन में बड़ा रेजिस्टेंस – market cues market sentiment is expected to improve further with nifty facing major resistance in the 25800–26000 zone



Stock Market cues : 6 फरवरी को निफ्टी लगातार तीसरे सेशन में कंसोलिडेट होता रहा। लेकिन इसने मंगलवार के लॉन्ग बुलिश गैप को क्लोजिंग बेसिस पर डिफेंड किया और अंत में 0.2 प्रतिशत बढ़त लेकर बंद हुआ। गैप का आंशिक रूप से भरना यह बताता है कि यह संभवतः एक बुलिश रनअवे गैप हो सकता है जो आमतौर पर अपट्रेंड के बीच में बनता है। निफ्टी 50 को 25800–26000 ज़ोन में मज़बूत रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। 5500 पर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट होने की उम्मीद है।

भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ हटाने और अमेरिका और भारत के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क जारी होने से भी आने वाले सेशन में मार्केट सेंटीमेंट में सुधार होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेक्निकली,निफ्टी 50 को 25,800–26,000 के ज़ोन में मज़बूत रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अब इस लेवल से ऊपर जाने पर ही पिछले हफ़्ते के हाई की ओर एक बड़ा अपमूव संभव है। हालांकि, निचले स्तर पर 25,500 के एक अहम सपोर्ट होने की उम्मीद है।

निफ्टी 50 के लिए अहम लेवल्स (25,694)

पिवट प्वाइंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 25,711, 25,761 और 25,842

पिवट प्वाइंट पर आधारित सपोर्ट: 25,549, 25,499 और 25,418

स्पेशल फॉर्मेशन: निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लंबी निचली शैडो वाली बुलिश कैंडल बनाई,जो पॉजिटिव रुझान और निचले लेवल पर खरीदारी की दिलचस्पी दिखाती है। साथ ही इसने एक ही सेशन में 20 , 50, और 100-डे EMA को डिफेंड किया और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज ऊपर की ओर ट्रेंड करने में कामयाब रहा। क्लोजिंग बेसिस पर लगातार बुलिश गैप को बनाए रखने से भी पॉजिटिविटी को सपोर्ट मिला। RSI ओवरसोल्ड ज़ोन से हाल ही में आई मज़बूत उछाल के बाद 50 से ऊपर (52.72 पर) रेंजबाउंड था। साथ ही एक बुलिश क्रॉसओवर भी हुआ। MACD ने पॉजिटिव क्रॉसओवर के साथ अपनी ऊपर की यात्रा जारी रखी और हिस्टोग्राम और ऊपर चढ़ा। यह सब पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत देता है।

बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल (60,121)

पिवट प्वाइंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 60,165, 60,284 और 60,477

पिवट प्वाइंट के आधार पर सपोर्ट: 59,779, 59,659 और 59,466

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 60,437, 61,159

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 59,461, 58,917

स्पेशल पैटर्न: बैंक निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर लंबी निचली शैडो वाली एक बुलिश कैंडल भी बनाई और लगातार चौथे सेशन में नीचे की ओर ढलान वाली सपोर्ट ट्रेंडलाइन का बचाव किया। यह एक हेल्दी ट्रेंड का संकेत है। इंडेक्स सभी मुख्य मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा और ये मूविंग एवरेज भी ऊपर की ओर ट्रेंड करता रहा। RSI 55.99 पर पॉजिटिव क्रॉसओवर के साथ रेंजबाउंड रहा,जबकि MACD रेफरेंस और ज़ीरो लाइन से ऊपर बना रहा और हिस्टोग्राम में और तेज़ी आई। यह सब लगातार बनी रहने वाली मज़बूती का संकेत है।

Market trend : भारत-अमेरिका ट्रेड डील बाजार में भर सकता है जोश,निफ्टी-सेंसेक्स नए हाई के लिए तैयार

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top