Market cues : बाजार पर मंदड़िए रहेंगे हावी, कुछ सेशन में और कंसोलिडेशन होने की संभावना – market cues bears will remain dominant in the market further consolidation is likely in the coming sessions


Market cues : निफ्टी इंडेक्स, 9 जनवरी को खत्म हुए पूरे हफ्ते डाउनट्रेंड में फंसा रहा। इसमें भी आखिरी दो सेशन में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया। मोमेंटम इंडिकेटर्स ने गिरावट का संकेत दिया। इसलिए,एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि बेयर्स हावी रहेंगे और अगले कुछ सेशन में और गिरावट की संभावना है। उनका मानना है कि निफ्टी के लिए 25,700 पर तत्काल सपोर्ट है। इसके नीचे बने रहने पर निफ्टी में 25,600 की लेवल देखने को मिल सकता है। इसके बाद 25,450 और 25,300 पर अगले अहम सपोर्ट लेवल हैं। हालांकि, अगर ऊपर की तरफ इंडेक्स 25,700 से ऊपर वापस आता है और टिका रहता है, तो 25,900–26,000 का ज़ोन देखने को मिल सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,628, 25,553 और 25,431

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,870, 25,945 और 26,067

डेली चार्ट पर निफ्टी ने मामूली अपर और लोअर शैडो के साथ एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाई, साथ ही वॉल्यूम भी औसत से ज़्यादा था, जो बढ़ी हुई वोलैटिलिटी के बीच गिरावट जारी रहने का संकेत है। इंडेक्स शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया और 100-दिन के EMA के पास पहुंच गया, साथ ही लोअर बोलिंगर बैंड के नीचे भी ट्रेड कर रहा था। मोमेंटम इंडिकेटर्स ने बेयरिश ट्रेंड का संकेत दिया, RSI गिरकर 38.55 पर आ गया और MACD नेगेटिव हो गया क्योंकि हिस्टोग्राम में गिरावट जारी रही। ये सभी कारक लगातार बिकवाली के दबाव और कमजोर शॉर्ट-टर्म आउटलुक का संकेत दे रहे हैं।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 59,605, 59,744 और 59,967

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 59,158, 59,020 और 58,796

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 59,795, 59,950

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 59,082, 58,712

बैंक निफ्टी ने भी डेली टाइमफ्रेम पर माइनर अपर और लोअर शैडो वाली एक लाल कैंडल बनाई और 20-डे EMA के साथ-साथ बोलिंगर बैंड की मिडलाइन से भी नीचे फिसल गया, जिससे संकेत मिलता है कि मंदड़िए धीरे-धीरे मज़बूत हो रहे हैं। ज़्यादा वॉल्यूम के बीच इंडेक्स में 0.73 प्रतिशत की गिरावट आई। RSI गिरकर 47.96 पर आ गया, जबकि MACD रेफरेंस लाइन से नीचे फिसल गया, और हिस्टोग्राम ज़ीरो लाइन से नीचे चला गया। ये सभी इंडिकेटर बढ़ते हुए बेयरिश मोमेंटम का संकेत देते हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image2210012026

बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 3.07 प्रतिशत बढ़कर 10.93 पर बंद हुआ। इसमें लगातार दूसरे सेशन में बढ़त रही और अपने 100-दिन के EMA के करीब पहुंच गया। यह 9 दिसंबर के बाद का इसका सबसे ऊंचा क्लोजिंग लेवल है ये बुल्स के लिए सावधानी का संकेत है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 9 जनवरी को गिरकर 0.62 पर आ गया (18 दिसंबर, 2024 के बाद से सबसे निचला क्लोजिंग लेवल), जबकि पिछले सेशन में यह 0.66 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सेल, सम्मान कैपिटल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top