Market Cues : कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, 25840 तक गिर सकता है निफ्टी, ऊपर की तरफ 26070-26150 पर रेजिस्टेंस – market cues consolidation expected to continue nifty may fall towards 25840 upside resistance at 26070-26150


Stock market news : निफ्टी लगातार चौथे सेशन में दबाव में रहा और मोमेंटम इंडिकेटर्स में लगातार बनी कमजोरी के साथ 0.2 फीसदी गिरा। हालांकि, 3 दिसंबर को क्लोजिंग बेसिस पर इसने 20-डे EMA (25,970) और बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन (यानी, 20 SMA – 25,940) को बचा लिया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर निफ्टी में बड़ी गिरावट आती है और यह 20 DEMA और 20 SMA से नीचे बना रहता है, तो मंदड़ियों को ताकत मिल सकती है और वे निफ्टी को 25,840 (पिछले बुधवार का लो) तक धकेल सकते हैं। वहीं, अगर यह वापसी करता है तो 26,070 और 26,150 के लेवल पर नज़र रखनी होगी, क्योंकि ये बड़े रेजिस्टेंस का काम कर सकते हैं।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,914, 25,873 और 25,806

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 26,048, 26,090 और 26,157

निफ्टी ने अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटी बेयरिश कैंडल बनाई, जो डेली टाइमफ्रेम पर हाई-वेव या डोजी-टाइप कैंडलस्टिक पैटर्न जैसा दिखता है। ये बुल्स और बेयर्स के बीच वोलैटिलिटी और अनिश्चितता की स्थिति दिखाता है। इंडेक्स अभी भी 20-और 50-डे EMA और बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन से ऊपर बना हुआ है, लेकिन मोमेंटम इंडिकेटर्स कमजोर बने रहे, RSI 53.56 पर था। इसके साथ ही स्टोकेस्टिक RSI और MACD बेयरिश क्रॉसओवर बनाए हुए थे, जबकि हिस्टोग्राम ज़ीरो लाइन से नीचे बना रहा। यह सब शॉर्ट टर्म के लिए सावधानी का संकेत है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 59,416, 59,532 और 59,719

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 59,043, 58,927 और 58,740

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 59,442, 60,847

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 59,000, 58,650

बैंक निफ्टी इंट्राडे में 59,000 से नीचे गिर गया, लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे में सारे नुकसान की भरपाई भी कर ली और 74 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। साथ ही कल इसमें एवरेज से ज़्यादा वॉल्यूम भी रहा। इंडेक्स ने डेली चार्ट्स पर लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडल बनाई,जो निचले लेवल पर खरीदारी आने का संकेत है। कल यह सभी अहम मूविंग एवरेज के साथ-साथ बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन से ऊपर बना रहा,जो पॉजिटिव संकेत है। RSI 62.62 तक बढ़ा लेकिन रेफरेंस लाइन से नीचे रहा, जबकि स्टोकेस्टिक RSI ने बेयरिश क्रॉसओवर बनाए रखा। हिस्टोग्राम में हल्की कमज़ोरी के साथ MACD भी बेयरिश हो गया। यह सब बताता है कि शॉर्ट टर्म में कंसोलिडेशन जारी रह सकता है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image803122025

मार्केट में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX बुल्स के लिए सपोर्टिव रहा क्योंकि यह सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी नीचे रहा और 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 11.21 पर बंद हुआ।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 3 दिसंबर को गिरकर 0.85 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.94 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: Sammaan Capital

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top