
Kotak Mahindra Bank December Quarter Results: कोटक महिंद्रा बैंक का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 3446.14 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 3304.80 करोड़ रुपये था। स्टैंडअलोन बेसिस पर कुल इनकम भी 4 प्रतिशत बढ़कर 16741.05 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 16050.38 करोड़ रुपये थी।
बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 5379.77 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 5181.01 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय (NII) 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7564 करोड़ रुपये हो गई।
एसेट क्वालिटी में सुधार
एसेट क्वालिटी की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में यह सुधरी है। कोटक महिंद्रा बैंक का ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो कम होकर 1.30 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1.50 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी घटकर 0.31 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 0.41 प्रतिशत था।