Kaynes Tech के शेयर 6% टूटे, मार्केट कैप ₹1,700 करोड़ साफ! अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड? जानिए – kaynes tech shares fall over 6 percent biggest single-day decline in nearly a month should you buy sell or hold



Kaynes Tech shares: केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में आज 6 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर करीब 6.5 प्रतिशत तक लुढ़क गए। यह पिछले लगभग एक महीने में इसकी सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट मानी जा रही है। इस तेज गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैप कुछ ही मिनटों में 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया।

दिन के कारोबार में केन्स टेक के शेयर 3,711 रुपये के स्तर तक फिसल गए, जो अब इसका नया 52-वीक लो है। खबर लिखे जाने तक स्टॉक करीब 6.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,736.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दिलचस्प बात यह रही कि कंपनी की ओर से एक्सचेंजों को कोई ऐसा बड़ा ऐलान नहीं किया गया, जो इस गिरावट की सीधी वजह माना जा सके।

गिरावट से पहले केन्स टेक के शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी कमजोर नजर आया। जहां स्टॉक का 20-दिन का औसत वॉल्यूम करीब 36 लाख शेयर का है, वहीं मंगलवार को गिरावट से पहले सिर्फ 8 लाख शेयरों का ही कारोबार हुआ।

जेफरीज ने टारगेट प्राइस घटाया

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने मंगलवार को केन्स टेक के शेयरों पर अपनी “Buy” रेटिंग बरकरार रखी, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर 5,940 रुपये कर दिया। इससे पहले ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 7,780 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था। हालांकि यह नया टारगेट प्राइस भी कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 55 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताता है।

जेफरीज ने इसी रिपोर्ट में केन्स टेक की राइवल कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) के शेयरों का टारगेट प्राइस भी घटाकर 13,070 रुपये कर दिया। हालांकि शेयर पर अपनी “Hold” की रेटिंग बरकरार रखी है।

मैनेजमेंट का हालिया बयान

केन्स टेक के CFO जयराम संपथ ने पिछले साल 18 दिसंबर को CNBC-TV18 के साथ बातचीत में कहा था कि मित्सुई डील कंपनी के लिए काफी वैल्यू लेकर आएगी। उन्होंने यह भी बताया था कि जैसे-जैसे दूसरे बिजनेस सेगमेंट्स का योगदान बढ़ेगा, स्मार्ट मीटरिंग बिजनेस का रिलेटिव वेटेज कम होता जाएगा। संपथ ने उस इंटरव्यू में यह भी भरोसा जताया था कि कंपनी पहले दी गई गाइडेंस को पूरा करने की अच्छी स्थिति में है और आने वाले साल में डिविडेंड देने पर भी विचार किया जा सकता है।

शेयरों का हाल

केन्स टेक के शेयर को फिलहाल 26 एनालिस्ट्स कवर कर रहे हैं। इनमें से 14 ने इस शेयर को ‘Buy’ रेटिंग दी है। वहीं 8 ने इस शेयर को ‘Hold’ की और 4 एनालिस्ट्स ने ‘Sell’ की रेटिंग दी हुई है। पिछले 6 महीने में केन्स टेक के शेयर में करीब 39 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में यह शेयर 48 फीसदी तक टूट चुका है। फिलहाल इसका मार्केट कैप करीब 25,300 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top