Kanishk Aluminium IPO Listing: हर लॉट पर ₹28000 एक झटके में स्वाहा, खुदरा निवेशकों को ₹73 के शेयरों की खरीदरी ने दिया शॉक – kanishk aluminium ipo listing shares debut at 20 percent discount kanishk aluminium share price slips to lower circuit



Kanishk Aluminium IPO Listing: कनिष्क एलुमिमियम के शेयरों ने आज खुदरा निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया। इसके आईपीओ को खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल 1.04 गुना बोली मिली थी जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 1.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था।। इसके आईपीओ के तहत ₹73 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹58.40 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 20% पूंजी ही घट गई। भारी डिस्काउंट पर एंट्री के बाद आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹55.48 (Kanishk Aluminium Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 24% घाटे में हैं। चूंकि हर लॉट 1600 शेयरों का था तो आईपीओ निवेशकों को एक लॉट में ₹28032 का घाटा हुआ है।

Kanishk Aluminium IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

कनिष्क एलुमिनियम का ₹29 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.23 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 1.86 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 40 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹19.50 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹80 लाख ‘Baari by Kanishk’ ब्रांड के प्रमोशन और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Kanishk Aluminium के बारे में

वर्ष 2022 में बनी कनिष्क एलुमिनियम जोधपुर की एलुमिनियम एक्स्ट्रूजन प्रोडक्ट्स कंपनी है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, सोलर, फर्नीचर, ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिकल, और ऑर्किटेक्चर जैसे सेक्टर्स में होता है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹1.76 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में घटकर ₹1.52 करोड़ पर आ गया लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2025 में तेजी से रिकवर होकर यह ₹3.04 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में पहुंच गई। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम वित्त वर्ष 2023 में ₹59.68 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹59.54 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में ₹60.13 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-अगस्त 2025 में कंपनी को ₹2.15 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹29.25 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। अगस्त 2025 के आखिरी में कंपनी पर ₹25.55 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹9.28 करोड़ पड़े थे।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top