Just Dial का शेयर 2% गिरा, Q3 नतीजों के बाद Citi ने टारगेट प्राइस घटाया – just dial share falls 2 percent citi cuts target price after q3 results profit falls 10 percent check rating



रेस्टोरेंट, होटल, एजुकेशन समेत विभिन्न सर्विसेज के लिए लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल के शेयरों में 14 जनवरी को गिरावट है। शेयर दिन में BSE पर 2.4 प्रतिशत तक टूटकर 717.50 रुपये के लो तक गया। एक दिन पहले कंपनी के अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी हुए थे। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 6 प्रतिशत बढ़कर 305.69 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 287.33 करोड़ रुपये था। इस बीच शुद्ध मुनाफा एक साल पहले से 10 प्रतिशत गिरकर 117.93 करोड़ रुपये पर आ गया। ​दिसंबर 2024 तिमाही में मुनाफा 131.31 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही में उसके कुल खर्च 223.62 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले ये 215.57 करोड़ रुपये के थे। EBITDA 9.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 95.2 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 86.8 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन बढ़कर 31.1 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 30.2 प्रतिशत था।

Just Dial शेयर 6 महीने में 23 प्रतिशत टूटा

जस्ट डायल में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 6100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 6 महीने में 23 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1049.85 रुपये और निचला स्तर 700 रुपये है। जस्ट डायल का वित्त वर्ष 2025 में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,141.93 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 584.20 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Citi ने टारगेट प्राइस घटाया

जस्ट डायल के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म Citi ने ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन टारगेट प्राइस घटाकर 1000 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। सिटी ने कहा है कि जस्ट डायल को ग्रोथ के लिए इनवेस्ट करने की जरूरत है और अब से मीनिंगफुल EBITDA ग्रोथ सिर्फ ऑपरेटिंग लेवरेज से ही होगी। ट्रैफिक में लगातार गिरावट के कारण सिटी ने जस्ट डायल पर अपने ग्रोथ अनुमान और मल्टीपल्स को पहले के 12 गुना से घटाकर 10 गुना कर दिया है।

वहीं JM Financial जस्ट डायल पर बुलिश बनी हुई है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 1050 रुपये से बढ़ाकर 1060 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। FY26-28 के लिए अपने रेवेन्यू अनुमानों में 0.4-0.5 प्रतिशत का बदलाव किया है। EBITDA मार्जिन अनुमानों को 37–71 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाया है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top