Jewelry stocks : तीसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट के बाद ज्वेलरी शेयरों में जोरदार तेजी, लाइफ हाई पर टाइटन – jewelry stocks surge after third quarter business update titan hits all time high



Jewelry stocks : तीसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट के बाद ज्वेलरी शेयरों में जोरदार तेजी बनी हुई है। टाइटन और कल्याण ज्वेलर्स करीब 5 फीसदी चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही SENCO में भी 11 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। अच्छे तिमाही अपडेट से टाइटन चमका है। यह शेयर आज करीब 5 फीसदी चढ़कर लाइफ हाई पर पहुंच गया। तीसरी तिमाही में ज्वेलरी और कंज्यूमर बिजनेस में 40-41 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं इसके इंटरनेशनल कारोबार में भी 79 फीसदी का उछाल संभव है। आइए इन कंपनियों के तीसरी तिमाही अपडेट्स पर डालते हैं एक नजर।

कंपनी के घरेलू कारोबोर में 38% की ग्रोथ रही है। वहीं, इंटरनेशनल कारोबार में 79% की ग्रोथ रही है। इसके कंज्यूमर बिजनेस में 40% की ग्रोथ रही है। Q3 में कंपनी ने 54 नए स्टोर खोले हैं। कंपनी के कुल स्टोर की संख्या 3,399 हो गई है।

टाइटन: Q3 सेगमेंट ग्रोथ

तीसरी तिमाही में कंपनी के ज्वैलरी कारोबार की ग्रोथ 41 फीसदी रही है। वहीं, तनिष्क, जोया और मिआ की ग्रोथ 40 फीसदी रही है। कैरेटलेन की ग्रोथ 42 फीसदी, घड़ियों के सेगमेंट की ग्रोथ 13 फीसदी और एनालॉग वॉच की ग्रोथ 17 फीसदी रही है। जबकि, स्मॉर्ट वॉच सेगमेंट में 26 फीसदी की निगेटिव ग्रोथ देखने को मिली है।

कल्याण ज्वेलर्स Q3 अपडेट

कल्याण ज्वेलर्स के भारतीय कारोबार की आय ग्रोथ सालाना आधार पर 42 फीसदी रही है। वहीं, इसकी सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ सालाना आधार पर 27 फीसदी रही है। सालाना आधार पर कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार की रेवेन्यू ग्रोथ 36 फीसदी रही है। Candere की रेवेन्यू ग्रोथ 147 फीसदी रही है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में घरेलू मार्केट में 21 नए शो रूम लॉन्च किए हैं। इस अवधि में Candere के 14 शो रूम लॉन्च किए गए हैं। कंपनी के कुल शोरूम की संख्या 469 हो गई है।

SENCO GOLD Q3 अपडेट

Q3 में कंपनी की सेल्स और आय ग्रोथ 51% रही है। ज्वेलरी सेगमेंट से 18–20% ग्रोथ का लक्ष्य है। FY26 में 25% से ज्यादा आय ग्रोथ की उम्मीद है। Q3 में सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 39% रही है। डायमंड ज्वैलरी में मजबूती बरकरार है। तीसरी तिमाही में इसकी ग्रोथ 36 फीसदी रही है। कंपनी ने Q3 में 4 नए फ्रेंचाइजी शोरुम खोले हैं। कंपनी के कुल स्टोर संख्या 196 पहुंच गई है।

वैल्यूएशन पर एक नजर

इन शेयरों के वैल्यूएशन पर नजर डालें तो Titan FY27 P/E के 70 गुने पर, Kalyan Jewellers FY27 P/E के 33 गुने पर और Senco Gold FY27 P/E के 18 गुने पर ट्रेड कर रहा है।



Source link

Scroll to Top