IT Stocks Prices: टीसीएस, Infosys सहित IT शेयरों में लौटी तेजी, क्या अभी सस्ते भाव पर खरीदारी करना ठीक रहेगा? – it stocks prices it stocks shine again should you buy or wait for a clear picture infosys tcs hcl tech wipro



लगातार चार दिन गिरने के बाद 17 फरवरी को आईटी शेयरों में बहार लौट आई। निफ्टी आईटी इंडेक्स मजबूत खुले। फिर उसमें तेजी देखने को मिली। दिन में 1 बजे निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.52 फीसदी की मजबूती के साथ 33,561 प्वाइंट्स पर चल रहा था। पिछले कुछ हफ्तों में आई बड़ी गिरावट के बाद आईटी शेयर सस्ते भाव पर मिल रहे हैं। कई बड़ी आईटी कंपनियों के शेयरों में 17 जनवरी को खरीदारी देखने को मिली।

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा 3.81 फीसदी की तेजी Infosys में देखने को मिली। TCS का शेयर 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 2,751 रुपये पर चल रहा था। इंफोसिस का शेयर 1,419 रुपये पर था। एचसीएल टेक का शेयर 2.54 फीसदी के उछाल के साथ 1,499 रुपये पर था। विप्रो का शेयर 2.42 फीसदी के उछाल के साथ 218.46 रुपये पर चल रहा था। टेक महिंद्रा का शेयर 2.06 फीसदी की तेजी के साथ 1,544 रुपये पर था। पर्सिटेंट सिस्टम्स में भी 1.76 फीसदी की तेजी दिखी।

इससे पहले आईटी शेयरों में 16 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली थी। पिछले चार सत्रों में आईटी इंडेक्स 9.5 फीसदी गिरा था। अपने पीक से यह 32 फीसदी नीचे आ गया था। दिसंबर 2025 में यह 41,530 प्वाइंट्स के पीक पर था। इंफोसिस का शेयर बीते एक महीने में करीब 16 फीसदी गिरा है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर बीते एक महीने में 13 फीसदी लुढ़का है। एचसीएल टेक का शेयर भी बीते एक महीने में 13 फीसदी गिरा है। Wipro का शेयर भी करीब 12 फीसदी फिसला है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आईटी शेयरों के लिए साल 2025 भी अच्छा नहीं रहा। 2025 में इंफोसिस के शेयरों ने करीब 14 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया। इस दौरान टीसीएस के शेयरों में करीब 22 फीसदी की गिरावट आई। विप्रो के शेयर का भी प्रदर्शन 2025 में कमजोर रहा। इसने करीब 12 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया। 2025 में आईटी शेयरों में गिरावट की वजह दूसरी थी। अनिश्चित आर्थिक हालात की वजह से कंपनियों ने आईटी सर्विसेज पर खर्च घटाया था, जिसका असर आईटी कंपनियों के रेवेन्यू पर पड़ा था।

बीते कुछ हफ्ते में आईटी शेयरों में आई बड़ी गिरावट की वजह दूसरी है। एंथ्रोपिक के नए एआई टूल्स के लॉन्च होने के बाद आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि कई स्टार्टअप ऐसे एआई टूल्स लॉन्च कर रहे हैं, जो ज्यादातर ऐसे काम कर सकते हैं, जो अभी सॉफ्टवेयर कंपनियां करती हैं। इसका मतलब है कि आने वाला समय आईटी कंपनियों के लिए चैलेंजिंग रह सकता है। इस वजह से इनवेस्टर्स ने दुनियाभर में आईटी शेयरों में बिकवाली की है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2025 और उसके बाद पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी गिरावट के बाद आईटी शेयरों की वैल्यूएशन एट्रैक्टिव लेवल पर आ गई हैं। जो निवेशक आईटी थीम पर दांव लगाना चाहते हैं, वे सस्ते भाव पर शेयर खरीद सकते हैं। लेकिन, आईटी शेयरों का रिटर्न इस बात पर निर्भर करेगा कि आगे आईटी कंपनियां नए एआई टूल्स के चैलेंज का सामना किस तरह से करती हैं। अगर वे इस चैलेंज का सही तरह से सामना करने में कामयाब रहती हैं तो शेयरों में तेजी दिख सकती है।



Source link

Scroll to Top