
IPO Market : IPO में निवेश का सौदा हमेशा सही साबित नहीं होता। कम से कम 2025 में आए IPO को देखकर तो ऐसा ही लगता है। CNBC-TV18 की एक रिसर्च के मुताबिक 2025 में जिन इश्यू में रिटेल निवेशकों का कोटा 35% से ज्यादा था उसमें रिटेल निवेशकों को नुकसान हो रहा है। बताते चलें कि सेबी नियमों के तहत IPO में रिटेल निवेशकों का कोटा 35% है। कैसे रिटेल के साथ हुआ खेल ये समझाने के लिए CNBC-TV18 के होर्माज़ फताकिया ने हमारे सामने कुछ आंकड़े रखे हैं। आइए इन पर डालते हैं एक नजर।
IPO में रिटेल के साथ खेल
इन आंकड़ों से पता चलता है कि IPO में रिटेल के साथ बड़ा खेल हुआ है। 2025 के IPO में रिटेल निवेशकों को तगड़ा चूना लगा है। जिन आईपीओ में रिटेल का हिस्सा 35% से ज्यादा रहा वो सभी IPO प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं। 6 IPO में रिटेल कोटा 35% से ज्यादा था। वो सभी अपने इश्यू प्राइस से नीचे हैं।
हाइवे इंफ्रा IPO
इस आईपीओ में रिटेल कोटा 40% था। इसका IPO साइज 130 करोड़ रुपए था। IPO प्राइस 70 रुपए प्रति शेयर था। इसका QIB हिस्सा 420 गुना भरा था। वहीं, NII का हिस्सा 447 गुना और रिटेल हिस्सा 155 गुना भरा था। यह आईपीओ कुल 300 गुना भरा था। IPO प्राइस से रिटर्न की बात करें तो यह अपने आईपीओ प्राइस से 5 फीसदी नीचे है।
पटेल रिटेल IPO
इस आईपीओ में रिटेल कोटा 45% था। इसका IPO साइज 243 करोड़ रुपए था। IPO प्राइस 200.55 रुपए प्रति शेयर था। इसका QIB हिस्सा 272 गुना भरा था। वहीं, NII का हिस्सा 108 गुना और रिटेल हिस्सा 42 गुना भरा था। यह आईपीओ कुल 96 गुना भरा था। IPO प्राइस से रिटर्न की बात करें तो यह अपने आईपीओ प्राइस से 8 फीसदी नीचे है।
BMW वेंचर्स IPO
इस आईपीओ में रिटेल कोटा 75% था। इसका IPO साइज 232 करोड़ रुपए था। IPO प्राइस 99 रुपए प्रति शेयर था। इसका QIB हिस्सा 3 गुना भरा था। वहीं, NII का हिस्सा 3 गुना और रिटेल हिस्सा 0.99 गुना भरा था। यह आईपीओ कुल 1.5 गुना भरा था। IPO प्राइस से रिटर्न की बात करें तो यह अपने आईपीओ प्राइस से 29 फीसदी नीचे है।
ओम फ्रेट IPO
इस आईपीओ में रिटेल कोटा 47% था। इसका IPO साइज 122 करोड़ रुपए था। IPO प्राइस 135 रुपए प्रति शेयर था। इसका QIB हिस्सा 39 गुना भरा था। वहीं, NII का हिस्सा 7.3 गुना और रिटेल हिस्सा 2.7 गुना भरा था। यह आईपीओ कुल 3.8 गुना भरा था। IPO प्राइस से रिटर्न की बात करें तो यह अपने आईपीओ प्राइस से 29 फीसदी नीचे है।
ग्लोटिस IPO
इस आईपीओ में रिटेल कोटा 40% था। इसका IPO साइज 307 करोड़ रुपए था। IPO प्राइस 129 रुपए प्रति शेयर था। इसका QIB हिस्सा 1.8 गुना भरा था। वहीं, NII का हिस्सा 2.9 गुना और रिटेल हिस्सा 1.4 गुना भरा था। यह आईपीओ कुल 2 गुना भरा था। IPO प्राइस से रिटर्न की बात करें तो यह अपने आईपीओ प्राइस से 48 फीसदी नीचे है।
VMS TMT आईपीओ में रिटेल कोटा 50% था। इसका IPO साइज 149 करोड़ रुपए था। IPO प्राइस 99 रुपए प्रति शेयर था। इसका QIB हिस्सा 120.8 गुना भरा था। वहीं, NII का हिस्सा 227 गुना और रिटेल हिस्सा 47.8 गुना भरा था। यह आईपीओ कुल 102.2 गुना भरा था। IPO प्राइस से रिटर्न की बात करें तो यह अपने आईपीओ प्राइस से 36 फीसदी नीचे है।