Infra Stocks: रिकॉर्ड हाई से 85% नीचे आया शेयर, 26 महीने पहले 65% प्रीमियम पर हुआ था लिस्ट – stock crash infra services provider vishnu prakash r punglia falls 85 percent from december 2024 peak halves from ipo price



Vishnu Prakash R Punglia Shares: इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयरों में आज लागतार दूसरे दिन भी बिकवाली का भारी दबाव दिखा। नए साल के पहले कारोबारी दिन आज यह 6% से अधिक फिसल गया। इस गिरावट के साथ ही आईपीओ निवेशकों की पूंजी आधे से अधिक कम हो चुकी है और रिकॉर्ड हाई से तो यह 85% से अधिक नीचे आ गया। फिलहाल बीएसई पर यह 5.35% की गिरावट के साथ ₹50.03 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.39% टूटकर ₹49.48 तक आ गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचले स्तर है।

अब तक कैसी रही है Vishnu Prakash R Punglia के शेयरों की चाल?

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर पिछले 25 कारोबारी दिनों में महज चार ही दिन ग्रीन रहे। पिछले महीने दिसंबर में इसने निगेटिव रिटर्न दिया था और लगातार आठवें महीने इसने निवेशकों की पूंजी घटाई। इसके शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है लेकिन जिन्होंने पहले ही एग्जिट कर लिया, उन्हें फटाफट तगड़ा मुनाफा भी मिला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके ₹99 के शेयर 5 सितंबर 2023 को लिस्ट होने के बाद अगले साल 17 दिसंबर 2024 को ₹345.85 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गए थे। इस प्रकार महज 15 महीने में इसने निवेशकों की पूंजी को 249.34% बढ़ा दी।

हालांकि इसकी तेजी यहीं तक बनी रही। इस रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद यह फिसल गया और 13 महीने से भी कम समय में यह 85.69% टूटकर आज ₹49.48 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है। पिछले महीने दिसंबर में यह करीब 36% कमजोर हुआ था। बता दें कि इसके ₹309 करोड़ के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और यह 87 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इसके शेयरों की 65% प्रीमियम पर मार्केट में एंट्री हुई थी।

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया में किसकी कितनी हिस्सेदारी?

सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया में प्रमोटर्स की 58.66% हिस्सेदारी है जबकि 41.34% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स की। इसमें क्वांट स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड की 4.08% हिस्सेदारी है जोकि सितंबर 2023 में 2.2% ही थी। वहीं दूसरी तरफ सितंबर 2023 के आखिरी में इसमें मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, सिक्सटींथ स्ट्रीट एशियन जेम्स फंड की होल्डिंग थी लेकिन अब सितंबर 2025 के आखिरी में इसमें से किसी का भी नाम शेयरहोल्डिंग पैटर्न में नहीं दिखा। अब ₹2 लाख तक के निवेश वाले 3,26,65,397 खुदरा निवेशकों की बात करें तो इनकी कंपनी में 26.21% हिस्सेदारी है। प्रमोटर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी हल्की की है और यह 67% से घटकर 58% पर आई गई है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top