
IndusInd Bank share price : कल की तूफानी तेजी के बाद आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। बाजार दिन की ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 25900 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी में 250 पॉइंट की मजबूती है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी है।
इंडसइंड बैंक में क्रिमिनल गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं
इस बीच इंडसइंड बैंक में क्रिमिनल गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं मिलने की खबर आई है। इस मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक अफेंस विंग (EOW) का बयान आया है। इसमें कहा गया है कि 1950 करोड़ रुपये का यह मामला एक अकाउंटिंग ERROR है , कंपनी के किसी पूर्व सीनियर अधिकारी के खिलाफ गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले है। CNBC-TV18 की इस EXCLUSIVE खबर के दम पर ये शेयर करीब डेढ़ परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।
स्टॉक की चाल पर एक नजर
इस खबर के बाद आज इस शेयर में तेजी आई है। फिलहाल 11.45 बजे के आसपास ये शेयर 17.55 रुपए यानी 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 882 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 892.35 रुपए और दिन का लो 859.05 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,086.55 रुपए और 52 वीक लो 606 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 5,372,669 शेयर के आसपास है। वहीं, इसका मार्केट कैप 68,597 करोड़ रुपए है।
1 हफ्ते में ये शेयर 11.55 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 15.48 फीसदी और 3 महीने में 12.49 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक ये शेयर 8.19 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 साल में इसमें 16.87 फीसदी की कमजोरी आई है।