Indigo crisis : उड़ानें रद्द होने के मामले में DGCA ने इंडिगो पर की सख्त कार्रवाई, 5% कोटा घटा – indigo crisis dgca takes strict action against indigo for flight cancellations reduces its quota by 5 percent



Indigo crisis : उड़ानें रद्द होने के मामले में DGCA ने इंडिगो (IndiGo) पर सख्त कार्रवाई की है। कंपनी का 5 फीसदी कोटा कम कर दिया गया है। इस बीच इंडिगो संकट पर लोकसभा में विमानन मंत्री का बड़ा बयान आया है। उन्होंनें कहा है कि इंडियो मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर कंपनी पर DGCA ने भी एक्शन लिया है। कंपनी की उड़ानों की संख्या 5 फीसदी घटाने का आदेश दिया गया है। कंपनी को कल शाम 5 बजे तक संशोधित शेड्यूल देना होगा।

इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज के रोहन सिंह ने बताया कि DGCA ने कहा कि हाई फ्रिक्वेंसी रूट में ये कटौती की जानी चाहिए। कंपनी को नवंबर 2025 के लिए कुल 64,346 उड़ानों की अनुमति थी। इंडिगो ने नवंबर में 59,438 उड़ानें चलाईं। वहीं, 951 रद्द हुईं। अक्टूबर में 339 और नवंबर में 344 प्लेन ऑपरेट कर पाए। DGCA ने कहा है कि IndiGo ने शेड्यूल का सही से संचालन नहीं किया है।

इंडिगो संकट पर लोकसभा में विमानन मंत्री

इंडिगो संकट पर लोकसभा में विमानन मंत्री ने कहा है कि इस मामले में सरकार की नजर बनी हुई है। उन्होंने ये भी का है कि संकट के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंडिगो संकट पर सरकार की नजर बनी हुई है। हम लगातार मामले की निगरानी कर रहे हैं। इंडिगो संकट पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। हवाई यात्रियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इंडिगों ने अचानक उड़ानों की संख्या बढ़ा दी थी। यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को नोटिस दिए गए हैं।



Source link

Scroll to Top