Indigo crisis : इंडिगो को पार्लियामेंट्री कमेटी भेज सकती है समन, एयर इंडिया और SpiceJet को भी मिली नोटिस – indigo crisis interglobe aviation may be summoned by a parliamentary committee air india and spicejet have also received notices



InterGlobe Aviation share price : कारण बताओ नोटिस के बाद इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) का शेयर करीब 4 परसेंट गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। कंपनी को आज शाम 6 बजे तक उड़ान संकट का जवाब देना होगा। DGCA ने कहा है कि जवाब नहीं मिला तो कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। उधर कंपनी के मुताबिक 10 दिसंबर तक स्थिति ठीक होने की उम्मीद है।

IndiGo को कारण बताओ नोटिस

DGCA से कंपनी के CEO और COO को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। कल शाम तक IndiGo ने नोटिस का जवाब नहीं दिया था। इसको देखते हुए DGCA डेडलाइन आज शाम 6 बजे तक बढ़ाई है। जबाव में देरी पर DGCA सख्त कार्रवाई करेगा। IndiGo ने DGCA से जवाब के लिए अधिक समय मांगा था। कंपनी ने समस्या के बड़े स्केल और नेटवर्क का हवाला देकर समय मांगा था।

PMO ने की समीक्षा

PMO ने भी IndiGo मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा की है। PMO ने IndiGo और CEO से जवाब मांगा है। IndiGo ने ऑपरेशन सामान्य करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है।

IndiGo को समन संभव

पार्लियामेंट्री कमेटी भी कंपनी को समन भेज सकती है। IndiGo और DGCA के टॉप अधिकारियों को समन संभव है। पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी सफाई मांग सकती है। हवाई यात्रियों की परेशानी को लेकर संसदीय पैनल गंभीर। पैनल कठोर कार्रवाई की सिफारिश भी कर सकता है।

एयर इंडिया, SpiceJet को भी नोटिस

सरकार से एयर इंडिया और SpiceJet को भी नोटिस मिला है। इनको हवाई किराए पर आदेश के उल्लंघन मामले में नोटिस मिला है। वेबसाइट स्क्रीनशॉट के रूप में उल्लंघन के सबूत दिए गए हैं। इन एयरलाइन्स को आज 12 बजे तक जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई भी संभव है।

IndiGo के ऑपरेशंस में सुधार

IndiGo के उड़ानों की संख्या में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। कल उड़ानों की संख्या 1600 तक पहुंची थी। कंपनी का OTP भी सुधरकर लगभग 75 फीसदी हो गया है। IndiGo ने 610 करोड़ रुपए के रिफंड प्रोसेस किए हैं। कंपनी के CEO ने कहा है कि 10 दिसंबर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।



Source link

Scroll to Top