India-US Trade Deal: यूएस डील से इन कंपनियों के शेयर बन सकते हैं रॉकेट, क्या आपने इनवेस्ट किया है? – india us trade deal stocks of these companies may become rockets on india us trade deal bharat forge reymond lifestyle atul share price



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया पर टैरिफ घटा दिया है। अब अमेरिका इंडिया पर 50 फीसदी की जगह सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ लगाएगा। 2 फरवरी को ट्रंप ने इसका ऐलान किया। इसका असर 3 फरवरी को इंडियन स्टॉक मार्केट्स पर दिखा। यूनियन बजट 2026 में एसटीटी बढ़ने से लहूलुलान इंडियन मार्केट्स में रौनक लौट आई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी ने भारत के साथ ट्रेड डील का भी ऐलान कर दिया है। इससे कुछ खास सेक्टर और कंपनियों के शेयर रफ्तार पकड़ सकते हैं।

टेक्सटाइल्स एंड अपैरल

अमेरिका के साथ ट्रेड डील का सबसे ज्यादा फायदा टेक्सटाइल्स और अपैरल कंपनियों को होगा। भारत से टेक्सटाइल्स और अपैरल के कुल निर्यात में अमेरिका की बड़ी हिस्सेदारी है। रेमेंड लाइफस्टाइल के गारमेंट रेवेन्यू में अमेरिकी की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी है। इसके अलावा Indo Count, Welspun Living और Gokaldas के एक्सपोर्ट में अमेरिकी मार्केट की बड़ी हिस्सेदारी है। केपीआर मिल और एसपी अपैरल्स को भी फायदा होगा। इन कंपनियों के शेयरों में बड़ी तेजी दिख सकती है। रेमंड लाइफस्टाइल का शेयर 3 फरवरी को 3.08 फीसदी बढ़कर 1,016 रुपये पर पहुंच गया। बीते छह महीनों में यह करीब 15 फीसदी टूटा है।

फूड और एग्रीकल्चर कंपनियों के शेयरों में भी तेजी दिख सकती है। एलटी फूड्स के रेवेन्यू में अमेरिकी बाजार की 41 फीसदी हिस्सेदारी है। LT Foods का शेयर 3 फरवरी को 14.18 फीसदी उछलकर 411.50 रुपये पर बंद हुआ। यूएस टैरिफ की वजह से यह शेयर काफी गिरा था। बीते छह महीनों में यह 15.29 फीसदी टूटा है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स

KEI और पॉलीकैब के रेवेन्यू में अमेरिकी बाजार की 1.5-2 फीसदी तक हिस्सेदारी है। ये कंपनियां अमेरिका में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का प्लान बना रही थीं। अमेरिका के टैरिफ घटा देने के बाद उनके रेवेन्यू में अमेरिकी बाजार की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। ब्लू स्टार को भी रेवेन्यू में अमेरिकी बाजार की हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है। KEI Industries का शेयर 3 फरवरी को 6.99 फीसदी चढ़कर 4,365 रुपये पर पहुंच गया। Polycab India का शेयर 6.64 फीसदी चढ़कर 7, 504 रुपये पर पहुंच गया।

ऑटो और ऑटो एंसिलियरी

Bharat Forge के रेवेन्यू का करीब 6 फीसदी हिस्सा अमेरिकी बाजार से आता है। अमेरिकी टैरिफ का असर कंपनी के बिजनेस पर पड़ा था। भारत फोर्ज का शेयर 6.64 फीसदी के उछाल के साथ 3 फरवरी को 1,39.50 रुपये पर पहुंच गया। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का 14 फीसदी रेवेन्यू अमेरिकी बाजार से आता है। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर 3 फरवरी को 11.22 फीसदी के उछाल के साथ 2,551.10 रुपये पर पहुंच गया। बीते 6 महीनों में यह शेयर 1 फीसदी गिरा है।

अतुल, विनाती, नवीन फ्लोरीन और जीएफएल के रेवेन्यू में अमेरिकी बाजार की 30-40 फीसदी हिस्सेदारी है। भारत-अमेरिका डील का काफी फायादा इन कंपनियों को होगाो। Atul का शेयर 3 फरवरी को 3.97 फीसदी चढ़कर 6,200 रुपये पर पहुंच गया। बीते छह महीनों में यह शेयर करीब 6 फीसदी गिरा है। विनाती ऑर्गेनिक्स का शेयर 3 फरवरी को 4.24 चढ़कर 1559.90 रुपये पर पहुंच गया। Navin Fluorine का शेयर 3 फरवरी को 6.76 फीसदी के उछाल के साथ 6,300 रुपये पर पहुंच गया।



Source link

Scroll to Top