India-EU trade deal : भारत-EU के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हुआ समझौता, सिर्फ कृषि,ऑटो और स्टील पर EU में लगेगी इंपोर्ट ड्यूटी – india eu trade deal india and the eu reach an agreement on the mother of all deals with import duties to be levied only on agriculture automobiles and steel in the eu



India-EU trade deal : भारत-EU के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर आखिरकार आज समझौता हो गया। PM मोदी ने यूरोपियन यूनियन के साथ डील को बड़ा गेमचेंजर बताया है। इस डील से 93% प्रोडक्ट्स पर ड्यूटी जीरो हो जाएगी। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि भारत-EU ट्रेड डील दुनिया में होने वाली सबसे बड़ी डील। यह दुनिया की अर्थव्यवस्था का 45% कवर करती है। इसमें दुनिया का कुल आबादी का 30% हिस्सा कवर होता है। EU का 6.6 लाख करोड़ रुपए का मार्केट है। यूरोप अकेले 2.97 लाख करोड़ डॉलर का इंपोर्ट करता है। दोनों देशों में ग्लोबल ट्रेड का एक तिहाई कारोबार होता है। दुनिया में कुल 33 लाख करोड़ डॉलर का कारोबार होता है। भारत-EU में मिलकर 11 लाख करोड़ डॉलर का कारोबार होता है।

भारतीय सामान को कितना फायदा

अब भारतीय प्रोडक्ट पर EU में इंपोर्ट ड्यूटी जीरो हो जाएगा। सिर्फ कृषि, ऑटो और स्टील पर EU में इंपोर्ट ड्यूटी लगेगी। पहले ही दिन भारत के 90% सामान पर ‘जीरो’ इंपोर्ट ड्यूटी लागू हो जाएगी। अगले 7 साल में 3% प्रोडक्ट पर चरणों में ड्यूटी ‘जीरो’ हो जाएगी। 3, 5 और 7 साल में चरणों में ड्यूटी घटकर ‘जीरो’ हो जाएगी। आखिर में 93% भारतीय सामान पर यूरोप में इंपोर्ट ड्यूटी ‘जीरो’ हो जाएगी। बाकी 6% भारतीय सामान पर कोटा या डयूटी में छूट मिलेगी। डील के तहत भारत के 99.5% एक्सपोर्ट को राहत मिलेगी।

यूरोपीय सामानों पर कितनी छूट

पहले दिन से 30% यूरोपीय सामान पर भारत में ‘जीरो’ इंपोर्ट ड्यूटी लागू होगी। अगले 10 साल में 93% सामान पर भारत इंपोर्ट ड्यूटी ‘जीरो’ करेगा। बाकी 3.7% पर या तो कोटा के तहत छूट या ड्यूटी में छूट मिलेगी। भारत यूरोप के कुल 96.7% सामान पर छूट देगा।

ट्रेड डील: ऑटो में कितनी छूट?

ऑटो में कहां कितनी छूट मिलेगी इसकी जानकारी देते हुए लक्ष्मण रॉय ने कहा कि ऑटो में कोटा के आधार पर ड्यूटी में कटौती होगी। एक तय संख्या तक ही कारों पर दोनों देश ड्यूटी घटाएंगे। 25 लाख से ज्यादा की कीमत वाली कार पर भारत ड्यूटी घटाएगा। 25 लाख से कम कीमत वाली कार पर भारत कोई छूट नहीं देगा। 15000 यूरो से कम कीमत वाली कार पर कोई ड्यूटी नहीं होगी। ऑटो को तीन अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। EV, पेट्रोल, डीजल हर तरह की कार पर 25 लाख रुपए की सीमा लागू होगी। कोटा के तहत 3 कैटेगरी में कोटा भी अलग-अलग होगा।

यूरोप की EV पर भारत पांचवे साल से कोटा के तहत ड्यूटी घटाएगा। महंगी कारों में ज्यादा कोटा दिया गया है। यूरोप से बस इंपोर्ट करने में भारत कोई छूट नहीं देगा। यूरोप से ट्रक इंपोर्ट करने में कोटा के तहत छूट मिलेगी। भारत EU कारों का जो कोटा देगा उसका 2.5 गुना कोटा यूरोप देगा। अगले 5 चरणों में भारत कारों पर ड्यूटी घटाकर 10% तक करेगा। भारत किसी भी समय यूरोपीयन कारों पर ड्यूटी जीरो नहीं करेगा। यूरोप 5 साल में चरणों में भारतीय कारों पर ड्यूटी घटाकर जीरो करेगा।



Source link

Scroll to Top