
India AI Impact Summit 2026 : दिल्ली में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में भारतीय कंपनियां जमकर करार कर रही हैं। सिर्फ भारतीय कंपनियां नहीं विदेशी कंपनियां भी भारत में AI इंफ्रा के लिए निवेश कर रही हैं। AI करार ग्रोथ का नया आधार नजर आ रहा है। ऐसे में भारत AI का पावरहाउस बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। भारत बहुत तेजी से AI को अपना रहा है। सभी बड़ी देसी,विदेशी कंपनियां AI इंफ्रा बना रही हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने 2030 तक 5,000 करोड़ रुपए के निवेश का किया एलान
OpenAI ने भारत में AI इंफ्रा के लिए कई करार किए हैं। अदानी ग्रुप AI-ready डाटा सेंटर के लिए 100 अरब डॉलर का निवेश करेगी। अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट,गूगल 50 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेंगी। ये तीनों दिग्गज कंपनियां AI इंफ्रा और चिप्स में निवेश करेंगी। माइक्रोसॉफ्ट ने 2030 तक 5,000 करोड़ रुपए के निवेश का एलान किया है।
नेटवेब और Nvidia के बीच हुआ करार, मेक इन इंडिया’ सुपर कम्प्यूटिंग AI सिस्टम होगा लॉन्च
नेटवेब-Nvidia में करार हुआ है। इस करार के तहत ‘मेक इन इंडिया’ सुपर कम्प्यूटिंग AI सिस्टम लॉन्च किया जाएगा। E2E नेटवर्क-Nvidia में भी करार हुआ है। ये करार एडवांस AI फैक्ट्रियां बनाने, Blackwell GPU कलस्टर के लिए किया गया है।
हेक्सावेयर-Replit में भी AI बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए हुआ करार
इंफोसिस-एंथ्रोपिक के बीच भी एक बड़ा करार हुआ है। ये करार एडवांस AI सॉल्यूशंस डेवलप करने के लिए हुआ है। हेक्सावेयर-Replit में भी AI बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए करार हुआ है।
एडवांस माइक्रो और TCS के बीच हुआ करार
इटरनल-OpenAI के बीच हुए करार के तहत कंपनी प्लेटफॉर्म पर AI इंफ्रा को मजबूत किया जाएगा। एडवांस माइक्रो और TCS के बीच भी एक करार हुआ है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिल कर AI फ्रैक्ट्रीज और डाटा सेंटर के लिए इंफ्रा तैयार करेंगी। इसके अलावा L&T और Nvidia ने भी Gigawatt Scale AI इंफ्रा डेवलप करने के लिए एक करार किया है। इन खबरों के चलते HB,NETWEB, E2E, INFOSYS, HEXAWARE, ETERNAL,TCS और L&T जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।