Index Trading Strategy: बाजार आज इन 3 कंपनियों के नतीजों पर करेगा रिएक्ट, आज इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति – index trading strategy the market will react to the results of these 3 companies today what should be the investment strategy on the index today



सीएनबीसी-आवाज, एडिटर मैनेजिंग, अनुज सिंघल

सबसे बड़ा कारण ग्लोबल बाजारों में बहुत तेज गिरावट देखने को मिला। दूसरा कारण ICICI बैंक के फीके नतीजे रहे। हालांकि संदीप बख्शी को एक्सटेंशन मिलने से थोड़ा असर कम होगा। तीसरा कारण: RIL के नतीजों में कोई wow फैक्टर नहीं है। HDFC बैंक के नतीजे उम्मीद से बेहतर हैं लेकिन शेयर कमजोर है। और FIIs की बिकवाली लगातार जारी है। शुक्रवार को भारी वॉल्यूम के साथ FIIs ने कैश में `4,300 Cr की बिकवाली की। अगर गिफ्ट निफ्टी सही रहा तो हम सीरीज के निचले स्तर यानी 25,475 के आसपास होंगे। ऐसे में बड़ा सवाल होगा कि क्या निफ्टी 200 DMA तक जाएगा?

बाजार: आज के संकेत

बाजार: आखिर इस बाजार को हुआ क्या है?

बाजार में कोई रैली टिक नहीं पा रही है। सबसे आसान होगा ये कहना कि FIIs की बिकवाली है। FIIs की बिकवाली तो पिछले पूरे 5 साल से हो रही है और इस बीच बाजार ने इस बीच में सबसे बड़ी बुल मार्केट भी देखी है और ऐसा नहीं है कि बाजार काफी गिरा है। निफ्टी अपने हाई से सिर्फ 2.5% ही नीचे है, लेकिन लोगों के पोर्टफोलियो 25-40% नीचे आ चुके हैं और ऐसा भी नहीं है कि इस बाजार में आउटपरफॉर्म करने वाले शेयर नहीं हैं। लेकिन सिर्फ 80-100 शेयरों का एक छोटा सेट है जहां ये दौड़ने वाले शेयर हैं। बाजार में गिन-चुन कर 3-4 थीम अच्छा कर रही हैं। PSU और छोटे-मझौले बैंक, कैपिटल मार्केट, और मेटल शेयरों में तेजी है। जहां नतीजे शानदार रहे हैं उन शेयरों में रैली है। सबसे बड़ा उदाहरण शुक्रवार को फेडरल बैंक रहा। और हो सकता है फेडरल बैंक यहां से भी जोरदार भागे। नतीजों के इस मौसम में नतीजे आने के बाद ही पोजीशन लें। भले ही 5-10% महंगा मिले लेकिन कन्फर्मेशन के बाद ही पोजीशन बनाएं।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,550-25,600 पर है।बड़ा सपोर्ट 25,475-25,525 पर है। 180 प्वाइंट के गैप डाउन पर शॉर्ट नहीं बनता। 25,500 इतनी आसानी से शायद ना टूटे । गैप डाउन के बाद पहला रजिस्टेंस 25,650-25,700 (न्यूट्रल जोन) पर है । बड़ा रजिस्टेंस 25,800-25,900 पर है। इस बाजार में अगर दोनों तरफ ट्रेड नहीं कर सकते तो दूर रहें। आज भी निफ्टी आपको दोनों तरफ के मौके दे सकता है।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी जब तक 59,500 के ऊपर है, मजबूत है। लेकिन अगर 59,500 टूटे तो लॉन्ग सौदों से बाहर निकलें। अगर 59,600 के पास बाउंस मिले तो खरीदारी का मौका है। 59,500 के स्टॉप लॉस के साथ स्थिरता आने पर खरीदारी करें।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top