
IHCL Share price : मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) के रेटिंग डाउनग्रेड के बाद इंडियन होटल्स (IHCL) में दबाव दिख रहा है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 16.60 रुपए यानी 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 710 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का लो 703.30 रुपए और दिन का हाई 721.05 रुपए है।
इंडियन होटल्स पर मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की RevPAR साइकल में ग्रोथ है लेकिन अपसाइज से ज्यादा सरप्राइज नहीं हुआ है। तीसरी तिमाही में घरेलू होटल्स में 9–10 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है।
तीसरी तिमाही में रूम रेट में 8–9 फीसदी और ऑक्यूपेंसी में 1 फीसदी की बढ़त संभव है। इस अवधि में स्टैंडअलोन RevPAR में 8 फीसदी की बढ़त संभव है। ऊंचे बेस पर सीमित ग्रोथ का असर देखने को मिल सकता है। स्टैंडअलोन और कंसो EBITDA में सालाना आधार पर 10 फीसदी की ग्रोथ संभव है। FY26–28 EPS अनुमान में 2–3 फीसदी की कटौती देखने को मिल सकती है। कमजोर RevPAR अनुमान और मार्जिन के चलते EPS में कटौती देखने को मिल सकती है।
अपने इस एनालिसिस के आधार पर मॉर्गन स्टेनली ने IHCL(इंडियन होटल्स) के शेयरों की रेटिंग पहले की ‘ओवरवेट’ से घटाकर ‘इक्वल-वेट’ कर दी है, और इसका टारगेट प्राइस भी 811 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 780 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) ने 4 नवंबर को फाइनेंशियल ईयर 2026 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस अवधि में कंपनी को 285 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था। यह पिछले साल इसी अवधि 554.58 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट से 49 फीसदी कम था। कंपनी के पिछले साल के दूसरी तिमाही के मुनाफे में वन-टाइम गेन भी शामिल था। 2026 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय सालाना आधर पर करीब 12 फीसदी बढ़ कर 2,041 करोड़ रुपए पर रही थी।
IHCL शेयर प्राइस
पिछले पांच दिनों में IHCL के शेयर 4 फीसदी से ज़्यादा गिरे हैं। पिछले एक महीने में इसमें लगभग 2 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले एक साल में स्टॉक 17 फीसदी गिरा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 1,00,437.38 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।