
IEX share price : 13 फरवरी को इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयर 4% गिर गए है। APTEL ने मार्केट कपलिंग मामले में एनर्जी एक्सचेंज की अर्जी खारिज कर दी। इसका असर इस शेयर पर देखने को मिल रहा है। CNBC-TV18 ने 13 फरवरी को बताया कि APTEL ने CERC को कपलिंग रेगुलेशन बनाने की इजाज़त दे दी है। APTEL द्वारा IEX की अर्जी खारिज करने और CERC को मार्केट कपलिंग करने की इजाज़त देने के फैसले से सभी एक्सचेंजों में एक जैसी प्राइसिंग के कारण IEX का मार्केट शेयर और मार्जिन कम हो सकता है।
13 फरवरी को दोपहर 1.45 बजे के आसपासIEX के शेयर 3.5% गिरकर 121.51 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। IEX भारत का सबसे बड़ा पावर एक्सचेंज है, जो बिजली, रिन्यूएबल एनर्जी और सर्टिफिकेट की फिजिकल डिलीवरी के लिए पूरे देश में ऑटोमेटेड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।
अपडेट जारी…………