
Hyundai Motor India Q3 Results: हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों को आज इसके कारोबारी नतीजे से सपोर्ट मिला। दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे ने इसके शेयरों की सुस्ती दूर की और यह उछलकर ग्रीन हो गया और ग्रीन ही बंद भी हुआ। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 7% तो मुनाफा 6% की रफ्तार से बढ़ा लेकिन मार्जिन स्थिर ही रहा। हालांकि निर्यात के मोर्चे पर कंपनी ने कमाल कर दिया और यह 20% से भी अधिक रफ्तार से बढ़ा। इन सबके असर से हुंडई मोटर इंडिया के शेयर आज बीएसई पर 0.560% की बढ़त के साथ ₹2196.50 पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह ₹2125.00 के निचले स्तर और ₹2207.00 के हाई लेवल तक पहुंचा था।
Hyundai Motor India Q3 Results: खास बातें
चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में हुंडई मोटर इंडिया का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.5% उछलकर ₹17,452.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 6.3% बढ़कर ₹1,194.92 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ईबीआईटीडीए यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस दौरान 7.4% उछलकर ₹1,960 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन 11.2% पर स्थिर बना रहा। सेल्स वॉल्यूम की बात करें तो होलसेल के हिसाब से तिमाही आधार पर यह दिसंबर 2025 तिमाही में 5% बढ़ गया। इसे जीएसटी रिफॉर्म यानी जीएसटी 2.0 और फेस्टिव डिमांड से सपोर्ट मिला। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का निर्यात तेज रफ्तार से बढ़ा। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई डिटेल्स के मुताबिक कंपनी का निर्यात दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 21.1% बढ़ गया और इसकी ओवरऑल सेल्स में हिस्सेदारी 25% रही।
(स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)