Hotel Stocks: नोमुरा ने इन दो होटल्स में किया चेक-इन, आपके पोर्टफोलियो में है कोई? – hotel stocks check into indian hotels itc hotels may give massive return nomura starts coverage



Hotel Stocks: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) और आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) की कवरेज शुरू की है। इसका असर आज इनके शेयरों पर भी दिखा और निवेशकों के जोश पर ये उछल पड़े। ब्रोकरेज फर्म ने इनकी कवरेज खरीदारी की रेटिंग के साथ शुरू की है। ब्रोकरेज फर्म के बुलिश रुझान पर इनके शेयर उछल पड़े। इंडियन होटल्स की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 0.91% की बढ़त के साथ ₹684.70 (Indian Hotels Share Price) पर है तो आईटीसी होटल्स के शेयर 0.26% के उछाल के साथ ₹193.00 (ITC Hotels Share Price) पर है। इंट्रा-डे में इंडियन होटल्स के शेयर 1.16% चढ़कर ₹686.45 और आईटीसी होटल्स 1.69% उछलकर ₹195.75 पर पहुंच गया था।

आईटीसी होटल्स की कवरेज ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग और ₹230 के टारगेट प्राइस के साथ शुरू की है। नोमुरा का कहना है कि स्थिर एवरेट रूम रेट (ARR) और अकुपेंसी में सुधार के दम पर प्रति कमरे से औसतन रेवेन्यू की ग्रोथ हाई सिंगल-डिजिट में रह सकती है जिससे मार्जिन भी बढ़ेगा और कॉस्ट स्ट्रक्चर में भी सुधार आएगा। नोमुरा के मुताबिक मैनेज्ड कीज स्ट्रैटेजी और श्रीलंकाई एसेट्स में रिकवरी के दम पर आईटीसी होटल्स के RoIC (रिटर्न ऑन इंवेस्टेड कैपिटल) में सुधार दिख सकता है। वित्त वर्ष 2025-2028 के बीच नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि आईटीसी होटल्स का रेवेन्यू सालाना 15% और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 18% की चक्रवृद्धि रफ्तार (CAGR) से बढ़ सकता है। ओवरऑल बात करें तो इसे कवर करने वाले सभी 11 एनालिस्ट्स ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी हुई है यानी कि इसे एक भी सेल रेटिंग नहीं मिली है।

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने ₹830 के टारगेट प्राइस के साथ इंडियन होटल्स की कवरेज शुरू की है। नोमुरा का कहना है कि मजबूत सप्लाई और कम डॉलर एडीआर बेस के दम पर औसतन एवरेज डेली रेट (ADR) हाई बना हुआ है और इस वजह से इंडियन होटल्स के ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं। नोमुरा का कहना है कि एसेट-लाइट विस्चार और जिंजर ब्रांड के जरिए बढ़ते RoIC के साथ इंडियन होटल्स की अर्निंग्स क्वालिटी सुधर रही है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-2028 के बीच इंडियन होटल्स का रेवेन्यू सालाना और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 15-16% की चक्रवृद्धि रफ्तार (CAGR) से बढ़ सकता है। ओवरऑल बात करें तो 27 एनालिस्ट्स में से 19 ने इसे खरीदारी, 6 ने होल्ड और 2 ने सेल रेटिंग दी है।

एक साल में कैसी रही दोनों स्टॉक्स की चाल?

इंडियन होटल्स के शेयर पिछले साल 25 मार्च 2025 को ₹858.85 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह आठ ही महीने में 21.69% फिसलकर 7 नवंबर 2025 को ₹672.55 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

अब आईटीसी होटल्स की बात करें तो इसके शेयर पिछले साल 25 फरवरी 2025 को ₹158.00 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह पांच ही महीने में 65.41% उछलकर 21 जुलाई 2025 को ₹261.35 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top