Hero MotoCorp Shares: पांच बड़ी वजह पर जेपीमॉर्गन बुलिश, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पहुंचे एक साल के नए हाई पर – hero motocorp share price jumps over 2 percent after jpmorgan upgrades on these five factors



Hero MotoCorp Shares: दिग्गज दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। 2% से अधिक उछलकर यह एक साल के नए हाई पर पहुंच गया। यह जोरदार तेजी वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन के पॉजिटिव रुझान पर आई। जेपीमॉर्गन ने पांच अहम वजहों से न सिर्फ इसकी रेटिंग अपग्रेड कर दी बल्कि इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया। इसके चलते हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों पर निवेशक टूट पड़े और भाव उछल गए। हालांकि इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है।

फिलहाल बीएसई पर यह 0.88% की तेजी के साथ ₹5850.00 के भाव (Hero MotoCorp Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 2.03% उछलकर ₹5916.60 तक पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। आगे की बात करें तो ओवरऑल इसे कवर करने वाले 42 एनालिस्ट्स में से 24 ने खरीदारी, 13 ने होल्ड और 5 ने सेल रेटिंग दी है।

किन वजहों से Hero MotoCorp पर JPMorgan है और बुलिश?

कैसी है कारोबारी सेहत?

हीरो मोटोकॉर्प के लिए चालू वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही धमाकेदार रही। सितंबर 2025 तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का शुद्ध मुनाफा 16% उछलकर ₹1,393 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹12,126 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प का ईबीआईटीडीए यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 20% बढ़कर ₹1,824 करोड़ पर पहुंच गया और मार्जिन भी हल्का-सा सुधरकर 15% पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

अब हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों की एक साल में चाल की बात करें तो 7 अप्रैल 2025 को यह ₹3322.60 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह सात ही महीने में 78.07% उछलकर आज 19 नवंबर 2025 को ₹5916.60 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top