HCL TECH Q3 : मुनाफा 11% घटकर 4076 करोड़ रुपए पर रहा, 12 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान – hcl tech q3 profit declined by 11 percent to 4076 crore interim dividend of rs 12 per share also announced



HCL TECH Q3 : आईटी दिग्गज HCL TECH ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 4235 करोड़ रुपए से घटकर 4076 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंपनी की आय पिछली तिमाही के 31,942 करोड़ रुपए से बढ़कर 33,872 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी ने 12 रुपए प्रति शेयरअंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया है। अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी तय की गई है। कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा है। इसके 4,747 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया है। वहीं, कंपनी की आय अनुमान से ज्यादा रही है। इसके 33,360 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया था।

सालाना आधार पर देखें तो HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का Q3 FY26 का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 4,076 करोड़ रुपये हो पर रहा है। वहीं, 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 13.3 फीसदी बढ़कर 33,872 करोड़ रुपये पर रही है।

तीसरी तिमाही में कंपनी का EBIT तिमाही आधार पर 5,502 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,285 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 6,090 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया गया था। इसी तरह कंपनी का EBIT मार्जिन तिमाही आधार पर 17.2 फीसदी से बढ़कर 18.6 पर रहा है। वहीं, इसके 18.3 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।



Source link

Scroll to Top