HCC के राइट्स इश्यू का भाव और रिकॉर्ड डेट फिक्स, 14% उछल पड़े शेयर – hcc share price jumps over 14 percent after rupees 1000 crore rights issue check entitlement record date other details here



HCC Share Price: हिंदुस्तान रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) ने सोमवार की रात राइट्स इश्यू से जुड़े प्रावधान किए। इसके अगले ही दिन आज एचसीसी के शेयर रॉकेट बन गए और 14% से अधिक उछल पड़े। राइट्स इश्यू की बात करें तो कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि इसके बोर्ड ने 79.99 करोड़ राइट्स इश्यू इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है जिसके जरिए कंपनी की योजना ₹1 हजार करोड़ जुटाने की है। अब शेयरों की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 11.02% की बढ़त के साथ ₹26.70 पर है। इंट्रा-डे में यह 14.18% उछलकर ₹27.46 तक पहुंच गया था। इसका फुल मार्केट कैप ₹4,872.56 करोड़ है।

HCC के Rights Issue के लिए क्या भाव हुआ है तय?

राइट्स इश्यू किसी कंपनी के लिए फंड जुटाने का एक तरीका है, जिसमें कंपनी अपने ऊपर कर्ज के बोझ को बढ़ाए बिना पैसे जुटाने के लिए मौजूदा भाव से काफी डिस्काउंट पर शेयर जारी करती है और फंड हासिल करती है। एचसीसी के ₹1000 करोड़ के राइट्स इश्यू के तहत 79.99 करोड़ राइट्स इक्विटी शेयर जारी होंगे। इस इश्यू के तहत ₹12.5 के भाव पर शेयर जारी होंगे। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक एचसीसी के शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट पर हर 630 फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयरों पर 277 इक्विटी राइट्स इक्विटी शेयर मिलेंगे।

एचसीसी ने इस राइट्स इश्यू को लेकर रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 5 दिसंबर फिक्स की है। राइट्स इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार 5 दिसंबर को खुलेगा और सोमवार, 22 दिसंबर को बंद होगा। राइट्स इश्यू के बाद कंपनी के आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या 181 करोड़ से बढ़कर 261 करोड़ हो जाएगी।

कैसी है सेहत?

अब एचसीसी के कारोबारी सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2025 कंपनी के लिए कुछ खास नहीं रही। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25.2% गिरकर ₹47.78 करोड़ पर आ गया तो ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 31.7% फिसलकर ₹960.7 करोड़ पर आ गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 39% गिरकर ₹147.87 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 17.21% से 15.39% पर आ गया। सितंबर तिमाही में कंपनी को कुल ₹2770 करोड़ के तीन ऑर्डर्स मिले जिसमें दो पैकेज तो पटना मेट्रो और एक हिंडालको से एलुमिनियम स्मेल्टर विस्तार प्रोजेक्ट है।

अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो एचसीसी के शेयर पिछले साल 6 दिसंबर 2024 को ₹47.83 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह चार महीने में 55.32% फिसलकर 7 अप्रैल 2025 को ₹21.37 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top