
Gold Silver Rate Today : सोमवार, 2 फरवरी को MCX पर सुबह के कारोबार में सोने की कीमतों में तेज़ी से गिरावट आई। CME कीमती धातुओं की मार्जिन ज़रूरतों में बढ़ोतरी और कमज़ोर ग्लोबल संकेतों को देखते हुए निवेशक और ट्रेडर सोने में प्रॉफ़िट बुकिंग करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, एमसीएक्स पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 10 बजे के आसपास 4,894 रुपए यानी 3.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 142,859 रुपए पर नजर आ रहा था। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 16,348 रुपए यानी 6.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 249,304 के स्तर पर दिख रहा था।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है।अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट गिरकर 4,605.49 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर आ गया है। CME पर कीमती धातुओं के लिए मार्जिन में बढ़ोतरी लागू होने वाली है। इससे सोने पर दबाव बना है। बता दें कि CME ग्रुप दुनिया के सबसे बड़े डेरिवेटिव मार्केटप्लेस में से एक है, जिसके पास CBOT, NYMEX और COMEX का मालिकाना हक भी है।
दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर
दूसरी कमोडिटीज की चाल पर नजर डालें तो एमसीएक्स पर कॉपर का फरवरी वायदा 22.15 रुपए यानी 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ 1,209.60 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, क्रूड का फरवरी वायदा 276 रुपए यानी 4.62 फीसदी की गिरावट के साथ 5,704 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जबकि,नैचुरल गैस का फरवरी वायदा 60.70 रुपए यानी 15.00 फीसदी की कमजोरी के साथ 344.10 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
कमोडिटी मार्केट में आज कहां होगी कमाई
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज निकेल और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं। MCX NICKEL FEBRUARY कॉन्ट्रेक्ट में 1538 रुपए के आसपास 1552 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1501 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। MCX NATURAL GAS FEBRUARY कॉन्ट्रैक्ट में भी इनकी 407 रुपए ये आसपास 415 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 390 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।