GMDC Shares: भारत हुआ अमेरिका के ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में शामिल, GMDC के शेयर 3.5% उछले – rare earh stocks gmdc share price jumps 3 5 percent after india joins us led pax silica



GMDC Share Price: गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GMDC) के शेयरों में आज 20 फरवरी को 3.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। यह तेजी इस खबर की बाद आई कि भारत ने अमेरिका की अगुआई वाले रणनीतिक गठबंधन ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल होने के समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस गठबंधन का मकसद जरूरी मिनरल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए एक मजबूत सप्लाई चेन बनाना है।

सुबह 11 बजे के करीब, GMDC के शेयर 3.5% की बढ़त के साथ 580.7 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे थे। वहीं, ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी के शेयर भी करीब 2% चढ़े।

AI इम्पैक्ट समिट में समझौता

क्या है Pax Silica?

पैक्स सिलिका पहल की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में की गई थी। इसका मकसद महत्वपूर्ण खनिजों, सेमीकंडक्टर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई चेन को सुरक्षित और टिकाऊ बनाना है। अमेरिका में 12 दिसंबर को आयोजित पैक्स सिलिका समिट में कई देशों ने इस घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। इसके सदस्य देशों में ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, इजराइल, जापान, कतर, साउथ कोरिया, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।

घोषणा-पत्र में कच्चे माल से लेकर एआई इंफ्रास्ट्रक्चर तक आर्थिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की बात कही गई है।

क्यों बढ़ी माइनिंग कंपनियों में दिलचस्पी?

भारत और अमेरिका के बीच रेयर अर्थ मिनरल्स और दूसरे महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग बढ़ने की उम्मीद से माइनिंग कंपनियों को लेकर निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। एनालिस्ट्स का मानना है कि इस कदम से महत्वपूर्ण कच्चे माल की लंबी अवधि की मांग को समर्थन मिल सकता है। साथ ही, खनिजों की खोज और प्रोसेसिंग में नीतिगत फोकस भी बढ़ सकता है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि एआई और उससे जुड़ी टेक्नोलॉजी, ग्लोबल अर्थव्यवस्था को बदलने वाली ताकत है। ऐसे में ऊर्जा, खनिज, मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी तेजी से बढ़ेगी। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब भारत और अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में भी काम कर रहे हैं।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top