Global Market : US में AI को लेकर चिंता बरकरार, एशियाई बाजारों में गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में दबाव – global market concerns about ai persist in the us asian markets fall pressure on crude oil prices



Global Market : US में AI को लेकर चिंता खत्म नहीं हो रही। डाओ जोंस ऊपर से 1100 अंक फिसला। नैस्डेक भी 2% से ज्यादा टूटा है। NVIDIA हाई से 8 परसेंट लुढ़का है। खराब job data ने भी दबाव बनाया। एशियाई बाजारों भी भारी गिरावट के साथ खुले। GIFTY NIFTY 70 अंक नीचे फिसला। हलांकि डाओ फ्यूचर्स में करीब 200 प्वाइंट की तेजी आई।

अमेरिकी बाजारों का हाल

बाजार में कल रिवर्सल देखने को मिला। अमेरिकी बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुए। इंडेक्स 2 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचे। डाओ जोंस 400 अंक गिरकर बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स 1.50% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। नैस्डेक में 2% से ज्यादा का दबाव दिखा। CBOE VIX 26 से ऊपर के निकला।

क्यों गिरा अमेरिकी बाजार?

Nvidia कल 3% गिरकर बंद हुआ। Nvidia कल हाई से 8% टूटा। ड्यूश बैंक ने शेयरों का वैल्यूएशन सही है। जॉब के आंकड़ों ने भी दबाव बनाया। दिसंबर में दरों में कटौती की उम्मीद घटी। 39% लोगों को ही 0.25% कटौती की उम्मीद है।

क्या बोले रे डालियो?

हम निश्चित रूप से एक बबल में हैं । बबल का फूटना अभी बाकी है। बबल का मतलब ये नहीं हमें बेचना चाहिए। मॉनिटरी पॉलिसी से बबल नहीं फूटेगा। ज्यादा वेल्थ टैक्स से ऐसा जरूर हो सकता है। सोने जैसे इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करने की सलाह है।

वॉलमार्ट की बदली चाल

शेयर कल 6.5% चढ़कर बंद हुआ। लगातार दूसरी तिमाही में गाइडेंस बढ़ाया। बिक्री और मुनाफे का गाइडेंस बढ़ाया। बिक्री  4.8% से 5.1% बढ़ने की उम्मीद है । EPS गाइडेंस भी बढ़ाकर $2.58 – $2.63 किया।

कच्चे तेल की कीमतों में दबाव

शुक्रवार को तेल की कीमतों में लगातार तीसरे सेशन में गिरावट जारी रही, क्योंकि अमेरिका रूस-यूक्रेन शांति समझौते पर ज़ोर दे रहा था, जिससे ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई बढ़ सकती थी, जबकि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की रिस्क लेने की क्षमता को कम कर दिया।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 71 सेंट या 1.12% गिरकर $62.67 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि पिछले सेशन में यह 0.2% गिरा था। अमेरिका का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड गुरुवार को 0.5% कम पर बंद होने के बाद 71 सेंट या 1.20% गिरकर $58.29 प्रति बैरल पर था।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 3.50 अंक की मामूली गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.16 फीसदी की गिरावट के साथ 48,747.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.77 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 3.18 फीसदी गिरकर 26,589.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ 25,255.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 3.72 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.98 फीसदी की गिरावट के साथ 3,851.75 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top