Global Market: NVIDIA के शानदार नतीजों से सुधरा ग्लोबल बाजार का मूड, निक्केई करीब 4% उछला, एशियाई बाजारों में भी तेजी – global market nvidia excellent results improved the mood of the global market nikkei jumped nearly 4 percent asian markets also rose



Global Market: NVIDIA के शानदार नतीजों से ग्लोबल बाजारों का मूड सुधरा है। नैस्डैक फ्यूचर्स करीब 2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा। अमेरिका में भी 4 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा । एशिया भी मजबूत नजर आ रहा है। जापान का निक्केई करीब 4% उछला है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट का उछाल दिखा रहा है। अल्फाबेट ने Google Gemini 3 लॉन्च किया। लॉन्च के बाद अल्फाबेट का शेयर और 3% चढ़ा।

NVIDIA ने जमाया रंग

AI बबल के डर के बीच NVIDIA ने शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी की आय, EPS अनुमान से बेहतर, Q3 में $57 बिलियन सेल्स रही। Q4 में बिक्री $65 बिलियन बिक्री का गाइडेंस दिया। शेयर करीब 4 परसेंट उछला है।

Q4 में कंपनी को बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। Q4 में बिक्री $65 बिलियन रहने की उम्मीद है। Q4 FY23 सिर्फ $6 बिलियन की बिक्री रही। FY26 के 9 महीनों में मुनाफा $77.1 बिलियन रहा। मुनाफा इंटेल, AMD की कुल बिक्री से भी ज्यादा है। FY26 खत्म होते होते मुनाफा $100 बिलियन संभव है।

नतीजों के बाद कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा कि ब्लैकवेल चिप्स की बिक्री अनुमान से ज्यादा रही. ब्लैकवेल चिप्स को चीन नहीं भेज पाने से निराशा है।

फेड मिनट्स में क्या?

ब्याज दरों में कटौती पर फेड अधिकारी बंटे नजर आए। लेबर मार्केट में कमजोरी या महंगाई पर अलगाव दिखा। दोनों में कौन ज्यादा बड़ा मु्द्दा इस पर अधिकारी बंटे। कई अधिकारी दिसंबर में कटौती के पक्ष में नहीं। 19 में से 12 अधिकारियों ने ही वोट किया था। ब्याज दरों पर फैसले के लिए वोट किया था। ज्यादातर अधिकारी दरों में कटौती चाहते हैं। दिसंबर में दरें घटेंगी या नहीं इस पर अनिश्चितता बनी हुई है। 10 दिसंबर को फेड दरों पर फैसला लेगा।

जापान में क्या हो रहा है?

नई प्रधानमंत्री के चुनाव के बाद रैली धूमिल हुई। जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची हैं। आने वाले राहत पैकेज से स्थिति खराब होने की आशंका है। देश की फिस्कल स्थिति और खराब होने की आशंका है। चुनाव के बाद निक्केई की सारी बढ़त को उलट गई। इससे इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। चीन के जापान के बढ़ते तनाव ने भी बढ़ाई चिंता है ।

जापान में बॉन्ड यील्ड भी तेजी से ऊपर गईं। 10-year JGB की यील्ड 1.759% के ऊपरी स्तर पर पहुंची, जो 2007 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। 20-year और 30-year बॉन्ड यील्ड भी 1999 और रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गईं, जिससे मार्केट में ब्याज दरों को लेकर चिंता और बढ़ी। बैंक ऑफ जापान के दखल की जरूरत पड़ सकती है।

कहां रहेगी बाजार की नजर?

आज सितंबर के नॉन-फार्म पेरोल के आंकड़े आएंगे। नॉन-फार्म पेरोल में 55000 बढ़त की उम्मीद है। सितंबर की बेरोजगारी दर पर आशंका कायम है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 80.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 3.36 फीसदी की बढ़त के साथ 50,170.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.33 फीसदी चढ़कर 27,199.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग फ्लैट कामकाज कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.72 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 3,950.85 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top