Global Market: Global Market: AI को लेकर बढ़ी चिंता, एशियाई बाजारों में कमजोरी, इन इवेंट्स पर बाजार की नजर – global market increased concern about ai weakness in asian markets market eyes on these events



Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा का दबाव दिखा रहा है। एशियाई बाजार भी कमजोर हुए। वहीं AI शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को US INDICES में तेज गिरावट आई। नैस्डैक करीब पौने दो परसेंट फिसला है। डाओ और S&P में भी नरमी देखने को मिली। शुक्रवार को गिरावट के साथ बाजार बंद हुए । डाओ जोन्स रिकॉर्ड स्तरों से 400 अंक गिरा। डाओ जोन्स 250 अंक गिरकर बंद हुआ । S&P500 1%, नैस्डेक 1.7% गिरकर बंद हुआ। AI को लेकर टेक शेयरों ने दबाव बनाया।

AI को लेकर बढ़ी चिंता

ओरेकल, ब्रॉडकॉम के नतीजों से चिंता शुरू हुई। शुक्रवार को ब्रॉडकॉम 11% गिरकर बंद हुआ। ब्रॉडकॉम ने छोटी अवधि में मार्जिन पर दबाव पड़ा। लागत बढ़ने से मार्जिन पर दबाव बढ़ा। ब्रॉडकॉम का AI ऑर्डर का बैकलॉग बढ़ा। 2025 में अब तक 75% गिर चुका है। ओरेकल भी शुक्रवार को करीब 5% गिरा जबकि गुरुवार को भी इसमें 11% की गिरावट देखने को मिली। CoreWeave शुक्रवार को 10% कर बंद हुआ। CoreWeave डेटा सेंटर्स में निवेश कर रहा है। क्लाउड-बेस AI सेवाएं देने के लिए निवेश कर रहा है।

AI शेयरों के वैल्यूएशन पर बाजार की नजर रहेगी। 2026 के अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होंगे। अमेरिका में लगातार बढ़ती महंगाई दर पर बाजार की नजर बनी है। सुप्रीम कोर्ट ट्रंप टैरिफ को रद्द कर सकता है। वहीं अगले फेड चेयरमैन पर भी बाजार की नजर रहेगी।

फेड चेयरमैन पर बोले ट्रंप

अगले फेड अध्यक्ष पद के लिए केविन वॉर्श सबसे आगे है। कुछ और लोग भी हैं जो इस पद के लिए अच्छे दावेदार होगे। सावधानी से फेड चेयरमैन का चुनाव करना होगा। इस पद के लिए पहले गलत सलाह मिल चुकी है।

ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा

19 राज्यों के एक समूह ने मुकदमा दायर किया। नए H-1B वीजा आवेदन के लिए $1 लाख की फीस पर मुकदमा किया। कैलिफोर्निया, एरिजोना, डेलावेयर, मैसाचुसेट्स जैसे राज्य शामिल हुए। राज्यों की दलील है कि ज्यादा फीस से एंप्लायर्स को परेशानी होगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 77.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 50,033.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.38 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.08 फीसदी गिरकर 27,892.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 25,771.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3,894.47 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top