
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 70 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिला। एशिया बाजार मिलाजुला कारोबार कर रहे है। वहीं US INDICES में कल जोरदार तेजी दिखी। डाओ जोंस 600 प्वाइंट के उछाल के साथ नए शिखर पर पहुंचा और पहली बार 49000 के पार निकला। बैंकिंग,एनर्जी शेयरों में तेजी से सहारा मिला। S&P 500 और नैस्डैक में भी आधे परसेंट से ज्यादा की बढ़त दिखी।
अदालत में गरजे मादुरो
दुभाषिए के जरिए अमेरिकी कोर्ट में गवाही दी। निकोलस मादुरो ने कहा मैं निर्दोष हूं, सभी आरोप लगत हैं। अब भी वेनेजुएला का राष्ट्रपति हूं। मुझे, मेरी पत्नी को घर से अगवा किया गया। मामले की अगली सुनवाई अब 17 मार्च को होगी। वहीं बैरी पोलैक ने कहा कि निकोलस मादुरो राष्ट्राध्यक्ष हैं। उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। मादुरो को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। इनका समाधान किया जाना जरूरी है।
वेनेजुएला में क्या हो रहा है?
डेल्सी रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राजधानी काराकास की सड़कों पर सेना गश्त कर रही है। सोमवार को 7 पत्रकार और प्रेस के लोग गिरफ्तार हुए। डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा अमेरिका के साथ मिलकर काम करेंगे। US विकास के एजेंडा पर सहयोग दे। मादुरो के बेटे भी डेल्सी रोड्रिगेज का समर्थन किया।
वेनेजुएला का घटनाक्रम
चीन ने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की। मेक्सिको के राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप की धमकी गंभीर नहीं।
ट्रंप पर भड़के गुस्तावो पेट्रो
अमेरिका ने आक्रमण किया तो वे फिर से हथियार उठा लेंगे। मैंने कसम खाई थी कि मैं फिर कभी हथियार नहीं उठाऊंगा। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो
ने कहा कि मातृभूमि के लिए मैं ऐसा दोबारा करूंगा।
Nvidia का नया एक्सपेरिमेंट
2027 में रोबोटैक्सी सेवा शुरू करने की योजना है। पार्टनर के लिए रोबोटैक्सी शुरू करने की योजना है। जेन्सेन हुआंग ने कहा AI के बाद अब रोबोटैक्सी ग्रोथ के लिए जरूरी है। सेल्फ ड्राइविंग का कार का भी दौर आने वाला है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 72.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 52,116.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.85 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी चढ़कर 30,209.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.41 फीसदी की बढ़त के साथ 26,724.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 4,055.10 के स्तर पर दिख रहा है।