Global Market: मेटल्स में वौलेटिलिटी से घबराया एशियाई बाजार, कोस्पी 5% टूटा, गिफ्ट निफ्टी में बढ़त – global market volatility in metals spooks asian markets kospi loses 5 percent gift nifty gains



Global Market: गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कामकाज कर रहे है। निक्केई छोड़ दूसरे एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। डाओ फ्यूचर्स भी नीचे कामकाज कर रहा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। टेक शेयरों की बिकवाली से नैस्डेक में दबाव देखने को मिला। शुक्रवार को AMD करीब 6% गिरा। S&P 500 में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। S&P500 भी 30 अंक गिरकर हुआ बंद हुआ। डाओ जोन्स भी करीब 200 अंक टूटा। जनवरी में तीनों इंडेक्स 1–2% चढ़े।

ढलान पर बिटकॉइन?

10 महीनों के निचले स्तरों पर बिटकॉइन के दाम पहुंचे। भाव फिसलकर फिर $75,000 के करीब आया। अक्टूबर 2025 के पीक से भाव 35% नीचे फिसला। मार्केट में लिक्विडिटी, खरीदारी दोनों घटी है। ईथर, सोलाना समेत बाकी क्रिप्टो 17% तक टूटे।

कमोडिटी में भारी गिरावट

चांदी में एक दिन में रिकॉर्ड 37% की गिरावट देखने को मिली है। प्रोशेयर अल्ट्रा सिल्वर ETF 60% तक टूटा। 121 डॉलर के रिकॉर्ड हाई से चांदी $81 प्रति औंस तक गिरी। सोना में भी 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने की गिरावट से गोल्ड माइनिंग कंपनियों के शेयर 11–13% टूटे। वॉल स्ट्रीट पर मेटल से जुड़े शेयरों में भारी दबाव दिखा।

क्यों आई सोने-चांदी में गिरावट?

शुक्रवार को डॉलर में मई के बाद की सबसे बड़ी तेजी आई। डॉलर इंडेक्स फिर 97 के पार निकला। ट्रंप ने केविन वॉर्श को नया फेड चेयरमैन चुना। केविन वॉर्श के चुनाव से डॉलर में उछाल आया। फेड की आजादी पर चिंता फिलहाल कम हुई। हेज फंड्स पहले ही चांदी में पोज़िशन घटा चुके थे। 27 जनवरी तक सिल्वर में नेट लॉन्ग दो साल के लो पर पहुंचा।

सोना-चांदी में गिरावट बाकी है?

CME ग्रुप ने कॉमेक्स गोल्ड-सिल्वर पर मार्जिन बढ़ाए। गोल्ड फ्यूचर्स का मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% किया है। हाई-रिस्क कॉन्ट्रैक्ट्स का मार्जिन 6.6% से बढ़ाकर 8.8% किया जबकि नॉन-रिस्क सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स का मार्जिन 11% से बढ़ाकर 15 फीसदी किया। हाई-रिस्क कॉन्ट्रैक्ट्स का मार्जिन 12.1% से बढ़ाकर 16.5% किया है।

ईरान–अमेरिका तनाव बढ़ा

ईरान ने अमेरिका को फिर से धमकी दी है और कहा हमला किया तो इज़राइल पर हमला होगा। ईरान आर्मी चीफ ने कहा कि दुश्मन ने गलती की तो उसकी अपनी सुरक्षा खतरे में है। तेहरान जवाब देने को पूरी तरह तैयार है। जवाब सीमित, असरदार और डर पैदा करने वाला होगा। मेजर जनरल अमीर हातामी ने कहा हमारी उंगली ट्रिगर पर है।

वॉर्श बनेंगे फेड चेयरमैन

ट्रंप ने केविन वॉर्श को नया फेड चेयरमैन चुना। मौजूदा चेयरमैन जेरोम पॉवेल की जगह वॉर्श लेंगे। पहले भी फेडरल रिजर्व के गवर्नर रह चुके हैं। केविन 35 साल की उम्र में सबसे युवा गवर्नर बने थे।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 119.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ52,925.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.35 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.93 फीसदी गिरकर 31,455.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.40 फीसदी की गिरावट के साथ 26,746.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 4.89 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 4,063.54 के स्तर पर दिख रहा है।



Source link

Scroll to Top