Global Market: ट्रंप के बयान से US INDICES में रिकॉर्ड स्तरों से फिसला, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, गिफ्ट निफ्टी में दबाव – global market us indices slipped from record levels due to trump statement mixed trading in asian markets pressure on gift nifty



Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 50 अंकों का दबाव दिखा। एशिया में MIXED कारोबार कर रहा। वहीं डिफेंस और हाउसिंग कंपनियों को लेकर ट्रंप के बयानों से US INDICES में रिकॉर्ड स्तरों से मुनाफावसूली आई। ट्रंप बोले डिफेंस कंपनियां R&D पर खर्च बढ़ाएं तभी डिविडेंड बायबैक की इजाजत होगी। 3 दिन में 1,500 अंकों दौड़ने के बाद कल डाओ 470 अंक टूटा। S&P 500 नया इंट्राडे रिकॉर्ड बनाने के बाद गिरकर बंद हुआ। नैस्डैक भी ऊपरी स्तर से 150 अंक फिसला।

ट्रंप के निशाने पर हाउसिंग सेक्टर

डॉनल्ड ट्रंप ने हाउसिंग सेक्टर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि संस्थागत निवेशकों को सिंगल फैमिली घर खरीदने से रोका जाएगा। बयान को अफोर्डेबल हाउसिंग बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है। डावोस में WEF भाषण में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। ट्रंप के बयान के बाद होम बिल्डिंग और रेंटल शेयरों में तेज गिरावट आई । बयान के बाद S&P 1500 होमबिल्डिंग इंडेक्स 2.3% टूटा।

US में कल डिफेंस कंपनियों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट ते मुताबिक ट्रंप ने एग्जिक्यूटिव ऑर्डर साइन किया। डिफेंस कंपनियों के खिलाफ ऑर्डर साइन किया। ऑर्डर में स्टॉक बायबैक और डिविडेंड पर रोक की बात थी। ऑर्डर में कंपनियों को प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने पर जोर था। ट्रंप ने कहा कि शेयरहोल्डर रिटर्न से ज्यादा R&D पर कंपनियां खर्च करें। R&D पर खर्च बढ़ाएं तभी डिविडेंड/बायबैक की इजाजत होगी। एग्जिक्यूटिव ऑर्डर अभी सार्वजनिक नहीं हुआ। बाद में ट्रंप ने बजट में डिफेंस बजट 50% बढ़ाने की वकालत की। इसके बाद डिफेंस कंपनियों में नीचे से सुधार हुआ।

वेनेजुएला डील पर ट्रंप

वेनेजुएला तेल से कमाए पैसे से सिर्फ US सामान खरीदा जाएगा। ट्रंप ने कहा वेनेजुएला अब अमेरिका का मुख्य बिजनेस पार्टनर बनेगा US ने वेनेजुएला का कच्चा तेल दुनिया में बेचना शुरू किया।

यूएस एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइटस ने कहा कि हम किसी का तेल नहीं चुरा रहे। तेल से मिलने वाला पैसा वेनेज़ुएला के खातों में जाएगा। इस पैसे का इस्तेमाल जनता के फायदे के लिए होगा। फिलहाल तेल कंपनियों को भुगतान नहीं किया जाएगा। कंपनियों को मुआवजा देना लंबी अवधि का मुद्दा है।

अमेरिका-रूस के बीच भारी तनाव!

वेनेजुएला से आ रहे रूसी तेल टैंकर पर US नेवी का कब्जा किया। वेनेजुएला से जुड़ा एक तेल टैंकर फरार हो गया था। अमेरिकी कोस्ट गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया था। इसे पकड़ने के लिए US 2 हफ्ते ऑपरेशन चला रहा था। यूएस सेना के माुताबिक रूसी फ्लैग वाले तेल टैंकर को जब्त किया। इसे बचाने के लिए रूस ने अपनी पनडुब्बी भेजी थी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 59.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 51,457.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में0.03 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.08 फीसदी गिरकर 30,411.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 26,130.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट फ्लैट नजर आ रहा है।



Source link

Scroll to Top